
एक्ट्रेस और पर्यावरण के लिए काम करने वाली दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताए। एक्ट्रेस ने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ आउटडोर टाइम की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
इन तस्वीरों में दीया अपने परिवार के साथ प्रकृति के बीच समय बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सनसेट से लेकर परिवार के साथ बिताए हल्के-फुल्के पलों तक की झलक देखने को मिली।
दीया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की और बताया कि वह ऐसे समय में प्रकृति के करीब गईं, जब उनका हफ्ता काफी मुश्किल चल रहा था। उन्होंने लिखा, ''जब ऐसा लग रहा था कि सब कुछ एक साथ बिखर रहा है, उस हफ्ते प्रकृति के बीच सुकून तलाशा। क्या लाइफ सेवर रहा। बाहर जाओ। सब रीसेट हो जाता है।''
इसके साथ ही दीया ने लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ और लगातार चीजें खरीदने-इकट्ठा करने की आदत से कुछ समय दूर रहने की सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, ''मैं ऐसे समय और मौके का पूरा फायदा उठा रही हूं, जहां लगातार चलती इस दौड़ से खुद को थोड़ा अलग किया जा सके। कुछ पल रुकना जरूरी है।''
रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से तो फैंस का दिल जीतते ही रहे हैं, लेकिन अब वह टीवी पर भी एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके नए एंटरटेनमेंट शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित अपने क्रिकेट साथी श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।
प्रोमो में दोनों क्रिकेटर्स रोहित की टांग खींचते नजर आते हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने रोहित की एक ऐसी खासियत की तारीफ की, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है। कुणाल ने कहा कि रोहित जहां भी जाते हैं, वहां ऐसा माहौल बना देते हैं जैसे पूरा स्टेडियम उनके साथ हो।
नए प्रोमो में शो के पहले एपिसोड की झलक दिखाई गई है। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर अपने क्रिकेट वाले अंदाज में रोहित के साथ मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान कुणाल खेमू रोहित की तारीफ करते हुए कहते हैं, ''सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसा कर सकते हैं, वह जहां भी होते हैं, वहां दर्शकों के साथ स्टेडियम जैसा माहौल बना देते हैं।'
बिहार में लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात को गंभीर बना दिया है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की आपदा को देखते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने चिंता जताई है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी से बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील की है। उनका मानना है कि अगर ऐसी विपत्ति के समय सभी लोग बिहार के साथ खड़े होंगे तो उन्हें हौसला और मदद मिलेगी।
अभिनेत्री ने अपनी बात शुरू करने से पहले नेपाल और असम त्रासदी को याद किया। वीडियो में वे कहती हैं, "नमस्कार, मैं हूं आप सबकी अक्षरा सिंह। पहले असम, फिर नेपाल और अब हमारी बिहार। लगातार बाढ़ की तस्वीरें देखकर मन बहुत व्यथित होता है। कई घर डूबे और परिवार बेघर हो गए है। कई लोग आज भी सुरक्षित जगह और मदद का इंतजार कर रहे हैं। मैं बिहार की बेटी जितनी संभव हो सके, उतनी मदद करने के लिए आगे आना चाहती हूं और ये मेरी जिम्मेदारी भी है।"
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने गुरुवार को बेटे आर्थर के जन्मदिन पर उसे विश किया। अभिनेत्री ने बेटे को याद करते हुए बताया कि वो आज के दिन बेटे आर्थर को याद तो कर रही हैं, लेकिन हर रोज वो अपने तीनों बच्चों से मिलने के लिए तरसती हैं।
सेलिना जेटली के तीन बेटे हैं, जिनके नाम विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। विंस्टन हाग और विराज हाग जुड़वां बेटे हुए थे। वहीं, आर्थर हाग और शमशेर जुड़वा हुए थे, लेकिन जन्म के तुरंत बाद वर्ष 2017 में शमशेर का हृदय रोग के कारण निधन हो गया था।
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे आर्थर। मम्मी आपको बहुत ज्यादा प्यार करती है। काश आज मैं तुम्हें गले लगा पाती, तुम्हारे पसंदीदा पानी पूरी बना पाती। मैं ये तस्वीरें इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि उस प्यार को याद किया जाए जिसके साथ तुम इस दुनिया में आए थे।"
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेबी के शो 'डबल डेट' में गए थे। इस शो में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदलने की वजह और एनर्जी को बैलेंस करने में अपने विश्वास के बारे में भी बताया।
शो में बातचीत के दौरान अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला क्यों किया और वे अपने आसपास की एनर्जी के साथ तालमेल बिठाने में कितना यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि ये मेरा नाम है और और मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में रहना है। तो अगर कोई चीज मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में लाएगी, तो मैं उसकी बात मानूंगा।"
दिव्येंदु शर्मा से अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पूछा कि सोशल मीडिया और ईमेल आईडी पर अपने नाम की स्पेलिंग क्यों बदली?
दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि जब वे फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे थे, तब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उनका इंटाग्राम अकाउंट बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्यार का पंचनामा और चश्मे बद्दूर के दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे और न ही कोई इंस्टाग्राम आईडी थी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए