मनोरंजन

हरभजन सिंह और उनकी पत्नी लेकर आ रहे नया चैट शो 'हू इज द बॉस', जानें क्या होगी थीम?

हरभजन ने कहा कि लोग क्रिकेटरों को तो जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नियों को नहीं जानते। इन महिलाओं की अपनी एक पहचान है, एक अलग कहानी है। ये अपने आप में खास हैं और हम चाहते हैं कि इनकी कहानियां सबके सामने आएं। इसी सोच के साथ इस शो को शुरू करने का आइडिया आया।

हरभजन सिंह और उनकी पत्नी लेकर आ रहे नया चैट शो 'हू इज द बॉस'
हरभजन सिंह और उनकी पत्नी लेकर आ रहे नया चैट शो 'हू इज द बॉस' फोटोः IANS

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने हाल ही में अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल रोज एंटरटेनमेंट' शुरू की है। अब उन्होंने इस बैनर के तले एक नया चैट शो 'हू इज द बॉस' शुरू किया है। आईएएनएस से खास बातचीत में हरभजन सिंह ने बताया कि इस शो को बनाने का आइडिया उन्हें महिलाओं से मिला।

उन्होंने कहा, "लोग क्रिकेटरों को तो जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नियों को नहीं जानते। इन महिलाओं की अपनी एक पहचान है, एक अलग कहानी है। ये अपने आप में बेहद खास हैं, और हम चाहते हैं कि इनकी कहानियां सबके सामने आएं। इसी सोच के साथ इस शो को शुरू करने का आइडिया आया।"

वहीं गीता बसरा ने भी आईएएनएस से बात की और बताया घर में असली बॉस कौन है?, इसका जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों मिलकर बराबरी से जिम्मेदारियां निभाते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं ज्यादातर बच्चों की देखभाल करती हूं, उनकी रोज की एक्टिविटी, क्लासेस, खाना और घर के छोटे-मोटे काम भी देखती हूं। हरभजन पैसे से जुड़े फैसले लेते हैं कि क्या खरीदना है और क्या नहीं खरीदना है।"

हरभजन ने गीता की बात से सहमति जताते हुए कहा, "हां, मैं आमतौर पर पैसों से जुड़े काम संभालता हूं, लेकिन घर में क्या ठीक करवाना है और क्या नहीं, उसमें गीता की भी राय होती है। कह सकते हैं हमारे बीच एक पार्टनरशिप है।" जब गीता बसरा से पूछा गया कि क्या उनका शो 'हू इज द बॉस' कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से प्रेरित है, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, "ऐसा नहीं है। कपिल शर्मा का शो कई सालों से चल रहा है और उसमें लाफ्टर, जोक्स, मस्ती-मजाक ज्यादा होता है। हमारे शो में भी मजेदार बातें हैं, लेकिन यह शो उससे काफी अलग है।"

हरभजन सिंह ने कहा, "हमारा शो इस बात पर ज्यादा आधारित है कि जो लोग पब्लिक में फेमस हैं, उनकी असली जिंदगी कैसी है। जैसे सभी रोहित शर्मा को एक क्रिकेटर के तौर पर जानते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह कैसे इंसान हैं.. इस बारे में लोग नहीं जानते और उनकी पत्नी के बारे में तो और भी कम लोग जानते हैं। हम उनका असली जीवन दिखाना चाहते हैं, वो कपल के तौर पर कैसे हैं, और उनका साथ में सफर कैसा रहा है।"

गीता बसरा ने आखिर में कहा, "हमारा शो सेलिब्रिटीज के पीछे छुपी इंसानी कहानियों को दिखाने के लिए बना है, और यही बात इसे कपिल के शो से अलग बनाती है। लेकिन हां, हम चाहते हैं कि हमारा शो कपिल शर्मा शो के जितना पॉपुलर हो, और हम तो ये भी चाहेंगे कि एक दिन कपिल शर्मा खुद हमारे शो में मेहमान बनकर आएं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप