मनोरंजन

सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जिंदगी के संघर्ष से गुजर रहे थे। करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान, पत्नी परवीन ने बताई पीछे की कहानी

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अभिनेता इमरान हाशमी ने बेहतरीन अभिनय से अपनी रूढ़िवादी छवि को तोड़कर एक गंभीर, संवेदनशील और परिपक्व रोमांटिक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया है। शनिवार को अभिनेता की पत्नी परवीन ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जिंदगी के संघर्ष से गुजर रहे थे।

 अभिनेता की पत्नी परवीन हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल ट्रेक पोस्ट किया। परवीन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि शूटिंग के समय ही उनके बेटे अयान का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था। शूटिंग के कारण इमरान को परवीन और बेटे को छोड़कर आना पड़ा था।

 परवीन ने लिखा, "'हमारी अधूरी कहानी' का समय मुझे अच्छे से याद है, जब इमी (इमरान) को फिल्म शूटिंग के लिए जाना पड़ा था। ये उनकी सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है। शूटिंग के समय हमारे बेटे अयान अपना कैंसर ट्रीटमेंट करवा रहा था और इमी को 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करने के लिए जाना पड़ा। मुझे पता है कि ऑफ-स्क्रीन वो अपने दिल में क्या लेकर चल रहे थे।"

 परवीन ने अपनी बात खत्म करते हुए बताया कि कभी कभी स्क्रीन पर जो इमोशन दिखते हैं, वे इंसान के असली भी होते हैं। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी जो आंसू आप स्क्रीन पर देखते हैं, वो एक बहुत ही सच्ची जगह से आते हैं।"

 भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और निर्माण महेश भट्ट ने किया था।

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिनके सपोर्ट में अक्सर उनके घरवाले आगे आते हैं। शनिवार को ऐसा ही हुआ, जब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं।

सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट ही होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में अंदाजा लगाने से बचने की अपील की।

सबा पटौदी ने लिखा, "एक बेकार एंगल और खराब हेयर-डे हो सकता है। लोग कैसे इतनी बड़ी बात सोच लेते हैं। वो एयरपोर्ट से एकदम स्टाइलिश और स्लिम लुक में निकली थी और अब जिम से। बस इतनी-सी बात है।"

उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन बात नहीं बन रही है। सबा पटौदी ने लिखा, "मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं... काश ये सच होता। वह ये बात कहने के लिए मुझे मार ही डालेगी!"

सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील भी की और लिखा, "जियो और जीने दो। कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए। अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।"

'महावीर कर्ण' का टीजर रिलीज, इस दिन से सिनेमाघरों में गूंजेगी कर्ण की गाथा

दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक रमेश वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महावीर कर्ण' के मेकर्स ने शनिवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है। यह महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित एक बड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म है।

प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "भारतीय सिनेमा में पहली बार, एक एपिक हाइब्रिड लाइव -एक्शन फिल्म प्रतिष्ठित पेन मूवीज, श्री नीलाद्री प्रोडक्शन हाउस और आर.वी फिल्म्स हाउस के साथ मिलकर गर्व के साथ फिल्म 'महावीरकर्ण' पेश कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे निर्देशक रमेश वर्मा की ओर से अब तक की सबसे महान कहानी, बड़े पर्दे पर 4 दिसंबर से दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देगी। फिल्म को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज किया जाएगी।"

रसिका दुग्गल ने शेयर किया मेलबर्न का अनुभव, कहा- रेखा के साथ 'उमराव जान' देखना रहा यादगार

 अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में 'बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज)' का पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। शनिवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मेलबर्न जर्नी के बारे में बताया।

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर मेलबर्न फिल्म फेस्टिव की कुछ झलकियां शेयर कीं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रेखा, रानी मुखर्जी और अभिनेता विजय शामिल हैं। इसके साथ ही स्टेज पर पुरस्कार लेते हुए भी तस्वीर नजर आ रही है।

 अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फिल्म फेस्टिवल में यादगार पलों के बारे में बताया। साथ ही, क्लासिक उमराव जान देखने के अनुभव को याद किया और रानी मुखर्जी के बारे में एक इमोशनल किस्सा शेयर किया।

 लिखा, "लंबी फ्लाइट्स, एक के बाद एक इवेंट्स जल्दी-जल्दी में किया गया मेकअप, मेरा कैमरा खुद कहता है कि अपना लेंस साफ करो और हेडफोन कभी मिलता ही नहीं। इन सबके बावजूद मुझे हैरान होती है कि मैं हमेशा आईएफएफएम से इंसपायर्ड होकर लौटती हूं। मुझे एहसास होता है कि पागलपन भरी जिंदगी वाकई में जीने लायक है।

बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अभिनेता बॉबी देओल ने मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' के सीजन-4 की शूटिंग शुरू कर दी है। शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की।

 मेकर्स प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर आश्रम लिखा हुआ है। इसमें पूजा की जगह पर रखा एक क्लैपरबोर्ड दिख रहा है, जिस पर 'आश्रम 4' लिखा हुआ है।

 मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम... 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू।"

 जैसे ही पोस्ट सामने आया, फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। बॉबी इस शो के नए सीजन में एक बार फिर 'बाबा निराला' के किरदार में नजर आएंगे। 'आश्रम' के सीजन- 4 में अदिति पोहनकर पम्मी और चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन्स वाले किरदारों में लौटेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ