मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कल इंडिया गेट के पास होगी की सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी आएंगी इंडिया

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस कल दिल्ली आएंगी। हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है।

Published: undefined

सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा इलाके में एक्ट्रेस का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है।
पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।

Published: undefined

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

Published: undefined

एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया।

Published: undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined