
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी। खास बात यह है कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी एक महिला जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है।
करीब एक मिनट 55 सेकेंड्स का यह टीजर एक्शन, सस्पेंस, इमोशन्स और बड़े मिशन की झलकियों से भरपूर है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और दर्शक आलिया भट्ट के नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं।
टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक शानदार रेस्तरां में बैठे दिखाई देते हैं। बॉबी आलिया के पिता की भूमिका में हैं। यह आलिया के 18वें जन्मदिन का अवसर होता है। शुरुआत में सब कुछ एक सामान्य पिता-बेटी के सेलिब्रेशन जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में कहानी नया मोड़ ले लेती है। बॉबी देओल अपनी बेटी को एक कार्ड देते हैं, जिस पर एक कमरे का नंबर लिखा होता है।
जब आलिया उससे जुड़ा सवाल पूछती हैं, तब पता चलता है कि यह कोई गिफ्ट नहीं, बल्कि उनका पहला मिशन है।
Published: undefined
प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज 1970 दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो गहरे मनोवैज्ञानिक पहलुओं से भी जुड़ी है।
1 मिनट 21 सेकेंड्स के ट्रेलर की कहानी एक चौंकाने वाली अपराध की घटना पर आधारित है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच के टकराव को दिखाया गया है।
एक्शन और रोमांच से भरपूर ट्रेलर दर्शकों को बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की दुनिया में ले जाता है। इसमें उनके अपराधों और अतीत की झलक देखने को मिलती है, जिससे पता चलता है कि किन परिस्थितियों ने उन्हें ऐसा बनने पर मजबूर कर दिया है।
वहीं, एसआई जयप्रकाश (अली फजल) उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे बाबू और रज्जो अपने पीछे तबाही छोड़ते जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें पकड़ने की चुनौती भी बढ़ती जाती है। ट्रेलर में एक ईमानदार और दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी और दो खतरनाक अपराधियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। कुल मिलाकर, ट्रेलर की कहानी दो कुख्यात अपराधियों की मानसिकता को करीब से दिखाती है।
Published: undefined
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म लोगों को इतिहास के एक बड़े दर्द से रूबरू कराएगी। इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना 'क्या कमाल है' जारी कर दिया है। यह गाना फिल्म समाप्त होने के बाद दिखाया जाएगा। इस गाने को उन लोगों को समर्पित किया गया है, जिन्हें मजबूरी में अपना घर छोड़कर किसी दूसरी जगह जाना पड़ा।
इम्तियाज अली ने इस गाने के बारे में बात करते हुए एक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे अपना घर छोड़ना पड़ा था। उस व्यक्ति ने कहा था, 'अगर मेरे पास घर छोड़ने और मौत में से किसी एक को चुनने का मौका होता, तो मैं खुशी-खुशी मौत चुनता।' इम्तियाज ने कहा कि यह बात बताती है कि अपने घर, अपने लोगों और अपनी मिट्टी से दूर होना किसी भी इंसान के लिए कितना बड़ा दुख होता है।
उन्होंने कहा, ''आज भी दुनिया के कई हिस्सों में लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। कोई युद्ध की वजह से अपना शहर छोड़ता है, तो कोई नफरत और हिंसा के कारण। जब कोई इंसान अपना घर छोड़ता है, तो वह सिर्फ एक जगह नहीं छोड़ता, बल्कि अपनी यादें, अपना बचपन, अपने रिश्ते और अपनी पहचान भी पीछे छोड़ देता है। यही दर्द इस गीत में दिखाने की कोशिश की गई है।''
Published: undefined
लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'धमाल' फ्रैंचाइजी की यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नजर आएंगे।
Published: undefined
अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। बुधवार को ट्विंकल खन्ना ने अपने फैंस के साथ पेरेंटिंग को लेकर एक बहुत ही अनोखा नजरिया शेयर किया है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें अभिनेत्री कला प्रदर्शनी में बिएनाले में खिलौने के बच्चे का डायपर बदलने की कोशिश करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए दर्शकों को बताया कि बच्चों के साथ एक इंस्ट्रक्शन मैनुअल भी आना चाहिए, जिसे माता-पिता क्यूआर कोड के जरिए देख सकें।
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "बिएनाले में, जहां इस एग्जिबिशन का एक गहरा पहलू था, वहीं मुझे यह भी लगा कि सभी बच्चों के साथ ऐसा ही एक क्यूआर कोड होना चाहिए जो हमें सीधे इंस्ट्रक्शन मैनुअल तक ले जाए। फिलहाल तो हम सब बस अनुभव के आधार पर सीखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं, उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं, उनका ध्यान रखते हैं और उन्हें अच्छे से पालते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "फिर वे बड़े होकर थेरेपी में जाते हैं और आखिरकार गलती हमारी ही निकालते हैं। अगर आपके बच्चे के साथ कोई इंस्ट्रक्शन मैनुअल आता, तो आप सबसे पहले उसका कौन-सा पेज खोलते?"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined