
मशहूर और दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता की करीबी दोस्त और सह-कलाकार अभिनेत्री शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने अभिनेता का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती में गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शुभांगी ने उनके असमय जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, "हमने एक बहुत शानदार और जिंदादिल इंसान को खो दिया है। मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। रमाकांत जी सिर्फ मेरे करीबी दोस्त या परिवार जैसे नहीं थे बल्कि वह एक ऐसे इंसान थे, जिनके लिए मेरे दिल में बेहद सम्मान था। उन्होंने अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हंसते हुए किया।"
Published: undefined
अभिनेता चंकी पांडे इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी इस खास और ऐतिहासिक ट्रिप की झलकियां प्रशंसकों के साथ शेयर की।
चंकी पांडे अमेरिका के प्रसिद्ध 'फर्स्ट बैटल ऑफ बुल रन' मैदान को देखने पहुंचे। अभिनेता ने इस ऐतिहासिक जगह की कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिनमें वे वादियों और ऐतिहासिक स्मारकों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "अमेरिकी गृह युद्ध की पहली लड़ाई 'फर्स्ट बैटल ऑफ बुल रन' यहां लड़ी गई थी।
इसी के साथ ही चंकी ने अमेरिका में रह रहे या वहां घूमने जाने वाले लोगों को एक बेहतरीन सलाह देते हुए लिखा, "अगर आप डीएमवी (वॉशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और वर्जीनिया) इलाके में हैं, तो यह जगह जरूर घूमने जाएं। साथ ही नेशनल हार्बर भी देखने लायक जगह है।"
Published: undefined
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब वह अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बाबिल जल्द ही मलयालम सिनेमा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है।
इस फिल्म को लेकर बाबिल काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि मलयालम सिनेमा में एंट्री लेना उनके लिए करियर का नया अध्याय है। साथ ही एक ऐसा सफर भी है जिसे शुरू करने के लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल खान के साथ कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परमबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, अथमिया राजन और जयशंकर जैसे कलाकार शामिल हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में दमदार कहानी और मजबूत अभिनय देखने को मिलेगा।
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ वह फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़े मिमिक्री विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर होने के कारण भी विवादों का सामना कर रहे हैं। इस बीच, कर्नाटक हाईकोर्ट से निर्देश के चलते उन्होंने चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
दरअसल, यह पूरा मामला पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा' के एक चर्चित सीन की नकल की थी। उस सीन में अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के किरदार पर 'चामुंडी देवता' का प्रभाव दिखाया गया था। यह सीन फिल्म का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था। रणवीर द्वारा मंच पर इसकी नकल किए जाने के बाद कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देखा और विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह सिर्फ ऋषभ शेट्टी के अभिनय की तारीफ करना चाहते थे। एक अभिनेता होने के नाते वह समझते हैं कि उस तरह का सीन निभाना कितना कठिन होता है और वह ऋषभ की मेहनत और प्रतिभा की दिल से सराहना करते हैं।
इसके बाद अप्रैल में रणवीर सिंह ने हाईकोर्ट में एक नया हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामे के साथ उन्होंने बिना किसी शर्त के माफी भी मांगी। मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वह चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर प्रार्थना करें। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रणवीर सिंह मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।
Published: undefined
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब वह अपने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए देशभर के दर्शकों से सीधे जुड़ने जा रही हैं। सिंगर ने अपने नए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' का ऐलान कर दिया है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जैस्मीन सैंडलस ने इस टूर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''यह सिर्फ बड़े स्टेज या बड़ी जगहों पर परफॉर्म करने का मौका नहीं है, बल्कि यह मेरे और मेरे फैंस के बीच एक खास रिश्ता बनाने जैसा है। मेरा म्यूजिक का सफर हमेशा बिना किसी दिखावे के रहा है और मैं अपने दिल की बात गानों के जरिए लोगों तक पहुंचाती रही हूं। फैंस ने हर दौर में मेरा साथ दिया है, और यही वजह है कि मैं इस टूर को सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बनाना चाहती हूं।''
सिंगर ने आगे कहा कि 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के जरिए मैं ऐसा माहौल तैयार करना चाहती हूं, जहां हजारों लोगों की भीड़ होने के बावजूद हर व्यक्ति खुद को मुझसे जुड़ा हुआ महसूस करे। इस बार मैं अपना जोशीला अंदाज लेकर स्टेज पर आने वाली हूं। मेरी उम्मीद है कि भारत के लोग भी उतने ही जोश और प्यार के साथ मेरा स्वागत करेंगे। यह टूर दर्शकों के लिए संगीत को महसूस करने का अनुभव होगा।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined