मनोरंजन

सिनेजीवन: करण जौहर के इस सवाल पर भड़के सलमान खान, दी चेतावनी और सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा

करण जौहर ने सलमान खान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जिक्र पहले भी शो में हो चुका है। सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से कहा, "जब आपकी शादी हुई थी, तो बहुत लोगों का दिल टूट गया था।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'क्या आप अब भी वर्जिन हैं?', करण जौहर के इस सवाल पर सलमान खान ने दिया ये जवाब  

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो के नए प्रोमो में करण ने सलमान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जिक्र पहले भी शो में हो चुका है। 

करण ने उनसे पूछा कि क्या वह अब भी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने कोई सीधा जवाब देने के बजाय करण को संभलकर सवाल पूछने की सलाह दे डाली।

 मंगलवार को शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान खान आखिरी सीजन की शुरुआत करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर ने सलमान का स्वागत करते हुए कहा, ''एक समझदार इंसान ने कभी कहा था, 'इट्स डन ब्रो।' तो, मेरे आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए उस शख्स से बेहतर कौन हो सकता है, जो खुद सलमान खान हैं।''

इसके बाद सलमान ने अपने अंदाज में कहा, ''करण के साथ कॉफी के बाद, अब यहां सलमान के साथ कॉफी।'' बातचीत के दौरान करण ने अचानक सलमान से पूछा, ''क्या आप अब भी वर्जिन हैं?'' इस पर सलमान ने कहा, ''कंट्रोल यार, भाई। कंट्रोल। यह पिछले सीजन जैसा नहीं है, जब तुमने हम सबको 'कॉफी विद करण' करने के लिए बुला लिया था।''

अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगा

अभिनेता अर्जुल बिजलानी इन दिनों पत्नी नेहा स्वामी के साथ कपल रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। कपल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

 अर्जुन बिजलानी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में नेहा और अपनी जोड़ी को आइडियल कपल बताया। उन्होंने कहा, "'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' एक एंटरटेनिंग शो है। सच कहूं, तो मुझे नेहा के साथ शो करना भी था क्योंकि वह बहुत टैलेंटेड हैं और उनके साथ शो करने में मजा, मस्ती, धमाल और बहुत सारे पंगे भी होंगे।"

 उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' के लिए हम एक आइडियल कपल हैं। इसीलिए हमने शो के लिए हां कहा।"

अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने शो के लिए उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि इस शो के जरिए उन्हें अर्जुन बिजलानी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिला। नेहा ने कहा, "अर्जुन बहुत व्यस्त रहता है, तो हमने सोचा कि इस शो में हम साथ में समय बिताएंगे और शो बहुत अलग है। इसे करके हमें मजा आ रहा है और मस्ती, पंगा करने का पूरा मौका मिल रहा है। शूट में जाने से पहले हमें बहुत उत्सुकता रहती है और मैं, तो सोचती रहती हूं कि शूट पर जाकर और अर्जुन के साथ पंगे करूंगी।"

सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना  

माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' होस्ट कर रही हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से कहा, "जब आपकी शादी हुई थी, तो बहुत लोगों का दिल टूट गया था।"

इस पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसलिए उन्होंने ऐसे शख्स को चुना है, जो दिलों का इलाज करते हैं, हालांकि बॉलीवुड के कई नामी सितारे और निर्देशक इस बात को कबूल कर चुके हैं कि माधुरी दीक्षित उनका 'अल्टीमेट क्रश' थीं।

अध्ययन सुमन स्टारर ‘मैं न रहा मेरा’ की रिलीज टली, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

अभिनेता अध्ययन सुमन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में प्यार, दिल टूटने और अहंकार के बीच उलझे रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी। अध्ययन के लिए यह फिल्म काफी खास है और वह चाहते हैं कि दर्शक इसकी कहानी से भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। हालांकि, फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है।

दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के साथ होने वाले मुकाबले को देखते हुए, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 11 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी।

अध्ययन सुमन के साथ इस फिल्म में दिविता राय भी नजर आएंगी। मेकर्स ने अक्टूबर में कई फिल्मों की रिलीज को देखते हुए तारीख में बदलाव किया है। अक्टूबर में कई फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है। ऐसे में मेकर्स को लगा कि दिसंबर में फिल्म को रिलीज करने से इसे दर्शकों तक पहुंचने का बेहतर मौका मिल सकता है।

मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता  

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद काम करने की चुनौतियों पर बात की।

अभिनेत्री ने बताया कि बच्चों को कुछ समय के लिए अकेले छोड़ना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि वे बड़े हो रहे हैं और अपने आसपास की चीजों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे बच्चे बड़े हो रहे हैं, उनकी देखभाल का अनुभव भी बदल रहा है। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, "इस स्टेज पर बच्चों को संभालना आसान है, क्योंकि अभी बस वह सोते और खाते हैं लेकिन मुझे पता है कि अब उनके घुटनों के बल चलने का समय आएगा। उन्होंने धीरे-धीरे खुद को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। मेरे लिए तो उन्हें दो से चार मिनट के लिए भी अकेला छोड़ना मुश्किल है। इसलिए मुझे उन्हें सेट पर भी साथ ले जाना पड़ता है। हालांकि, यह आसान नहीं है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के आवास पर हाई-टी के लिए जुटे विपक्षी नेता, बैठक जारी, थोड़ी देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

  • ,
  • यादों में किशोर कुमारः अमर गीतों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां, हिंदी सिनेमा के थे 'मस्तमौला'

  • ,
  • दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले इमरान मसूद- 35 साल के राजनीतिक जीवन में इतनी भीड़ नहीं देखी

  • ,
  • महिला पत्रकारों पर हमले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को तलब किया, बड़े अधिकारी को उपस्थित रहने का आदेश

  • ,
  • अब दिवाली के बाद लगेगा महंगाई का झटका! NPCI का बड़ा ऐलान, बताया यूपीआई भुगतान पर कब लागू होगा एमडीआर