
अभिनेता सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में स्थायी और अंतरिम निषेधाज्ञा की याचिका दायर की है, जिसमें फिल्म के निर्माण, प्रचार और वितरण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
सलमान खान ने अपनी याचिका में अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, भारत श्रीनाते, अक्षय पांडेय समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ अज्ञात पक्षों को भी शामिल किया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि इन सभी को फिल्म से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्माण, वित्तपोषण, निर्देशन और प्रचार कार्य से रोका जाए।
अभिनेता का आरोप है कि फिल्म का पोस्टर और प्रचार वाले कंटेंट उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। उनका कहना है कि उनके नाम, छवि और सार्वजनिक पहचान का उपयोग बिना अनुमति के व्यावसायिक लाभ के लिए किया जा रहा है, जो कानूनी रूप से गलत है।
Published: undefined
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लोग अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसका अंदाजा फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस द्वारा किए गए कमेंट्स के जरिए लगाया जा सकता है।
दरअसल, होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन तस्वीरों में वह कभी शाहिद कपूर के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं तो कभी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं। वहीं निर्देशक ने अपनी पत्नी अनाइता श्रॉफ अदजानिया की तस्वीर भी साझा की है।
इस पोस्ट के साथ होमी अदजानिया ने लिखा, ''बहुत सारे लोगों ने मुझसे बीटीएस पलों को साझा करने की मांग की थी, इसलिए मैंने यह नया पोस्ट किया। जीवन में प्यार और खुशियां बांटते रहना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। पोस्ट में मौजूद आखिरी वीडियो को जरूर देखें कि चीजें कैसे शुरू होती हैं और क्या बन जाती हैं। यही फिल्म बनाने का जादू है।''
उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे है।
Published: undefined
अभिनेत्री शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद मार्मिक प्रेम कहानी पर आधारित है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सभी से फिल्म को देखने की सलाह दी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके लुक्स के साथ-साथ फिल्म के बीटिएस मोमेंट्स और अभिनेता वेदांग रैना की झलकियां शामिल हैं। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री शरवरी वाघ ने न सिर्फ फैंस से फिल्म के देखने का अनुरोध किया, बल्कि यह भी बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।
अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत शब्दों में फिल्म के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "आज मेरी दिल के बेहद करीब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब आप सभी इसे देख सकते हैं।
Published: undefined
डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन शेयर किया। इसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, "फिल्म गुलाबो सिताबो के 6 साल पूरे होने का जश्न।"
साल 2020 में रिलीज हुई भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन (कंजूस मकान मालिक मिर्जा) और आयुष्मान खुराना (जिद्दी किराएदार बांके) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा, फिल्म में फर्रुख जाफर (बेगम) और विजय राज (पुरातत्व अधिकारी) भी शामिल हैं।
रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित और जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखित फिल्म लखनऊ की एक जर्जर हवेली (फातिमा महल) के स्वामित्व को लेकर मिर्जा और उनके किराएदार बांके के बीच की नोंकझोंक और स्वार्थ भरी लड़ाई पर आधारित है।
Published: undefined
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कॉमेडी शो के दौरान की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक इस मामले पर टीवी कलाकारों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को हास्य कलाकार सुनील पाल ने आजकल की स्टैंडअप कॉमेडी के स्तर पर दुख जाहिर किया। एक वीडियो पर उन्होंने वेन्यू वालों को सख्त नियम बनाने की सलाह दी।
वीडियो की शुरुआत में सुनील पाल ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर जो अश्लीलता परोसी जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है। आजकल के लड़के-लड़कियां हाथ में माइक थामकर युवा दर्शकों के सामने अभद्र बातें करते हैं। इससे उनका घर तो चल जाता है और करियर भी बन रहा है, लेकिन यह हमारे समाज और युवा पीढ़ी को गुमराह करने का काम कर रहा है। यही कारण है कि मैं इन्हें चलता-फिरता आतंकवादी कहता हूं, क्योंकि जो समझ में नहीं आता, वह समाज में नहीं आता। युवा पीढ़ी गालियां देकर काम कर रही है।"
सुनील पाल ने वेन्यू के मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इन जगहों पर सख्त नियम बनाने चाहिए। वेन्यू पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि यहां अश्लील बातें, गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा, "जब ऐसे नियम नहीं बनेंगे, तब जाकर ये सब सही होगा, क्योंकि हमारे जैसे कॉमेडियन और कॉमेडी देखने वाला समाज बुरी तरह से घबराया हुआ है कि इस तरह के स्टैंडअप कॉमेडियन को इतना भाव क्यों मिल रहा है, क्यों इन्हें बिग बॉस और केबीसी जैसे शो में बुलाया जाता है।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined