
अभिनेता सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए अभिनेता ने शो की शूटिंग शुरू दी है। इस दौरान अभिनेता पैपराजी से थोड़ा नाराज नजर आए। शूटिंग के लिए अभिनेता ने काउबॉय लुक अपनाया हुआ था। शो में जाने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया।
हालांकि, उन्हें किस बात ने उकसाया यह अभी साफ नहीं है। सेट पर सलमान खान काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी। इस लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने ट्रेडमार्क फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। सोलो पोज देने के बाद अभिनेता ने पैपराजी के कहने पर उनके साथ भी फोटो खिंचवाई।
हालांकि अभिनेता पैपराजी पर भड़कते हुए भी नजर आए। उन्होंने यह कहते हुए सुना गया, "यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।"
क्लिप के आखिर में, जब पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी कहा, "फोटो, फोटो, फोटो।"
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी अनटाइटल (एल367) फिल्म का टाइटल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है। फिल्म के मेकर्स और निर्देशक विष्णु मोहन ने शनिवार को इसका आधिकारिक टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल शेयर किया, "ऑपरेशन गंगा।"
नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर विष्णु मोहन की इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया है। 'ऑपरेशन गंगा' भारत के उस रेस्क्यू मिशन का नाम है, जो रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद शुरू किया गया था। इस मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल थे, को वापस देश लाया गया था।
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो भक्ति ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
'ऑपरेशन गंगा' पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे और एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे।
1994 में आई फिल्म 'अंजाम' में माधुरी दीक्षित की ऑन-स्क्रीन बेटी पिंकी चोपड़ा का किरदार निभाने वाली गजाला सलमीन ने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे सुपरस्टार शाहरुख खान सेट पर जब भी मिलते थे तो उन्हें कंफर्टेबल फील कराते थे।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ा पर्दे के पीछे का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, "फिल्म 'अंजाम' में शाहरुख खान के साथ मेरा एक सीन था। उस समय में बहुत छोटी थी और हम मॉरीशस में शूटिंग कर रहे थे। वैसे, फिल्म में मेरे बर्थडे वाले सारे सीन मॉरीशस के ही शूट हुए हैं। मुझे अभी भी याद है, शाहरुख खान मेरे पास आते थे, मुझे गले लगा लेते थे। कैमरे के पीछे वो बहुत अच्छे इंसान थे। फिल्म में वो डरावने लगते थे। एक बच्चे के तौर पर मुझे डर लगता था, लेकिन कैमरे के पीछे वो हमेशा मुझे कंफर्टेबल महसूस कराते थे।"
गजाला सलमीन ने बताया कि फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान ने बिना हार्नेस के सारे स्टंट सीन शूट किए थे। उन्होंने कहा, "यह मेरा पहला स्टंट सीन था, जहां शाहरुख खान अपनी कार लेकर आते हैं और हम टकराते हैं तभी मैं कार से गिर जाती हूं। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक शूटिंग चली। मैं रात में वहां थी और मुझे चोट नहीं लग रही थी, लेकिन मैं कभी देख ही नहीं पाई कि मैं कितनी ऊंची उछली। मुझे बहुत डर लग रहा था, क्योंकि कोई हार्नेस नहीं था लेकिन मैं सेफ थी लेकिन मैं कई बार यहां से वहां उछली थी।"
निर्देशक प्रियदर्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' लेकर आ रहे हैं। निर्देशक ने बताया कि युवा दौर में वे फिल्मों के इतने बड़े शौकीन होते थे कि सुपरस्टार की झलक बड़े पर्दे पर देखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते थे।
प्रियदर्शन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में स्टारडम के बदलते दौर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से जुड़े समय को भी याद किया। उन्होंने फिल्म 'कसौटी' के पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट पाने की अपनी कोशिश को याद किया और कहा कि वो याद आज भी उनके दिमाग में ताजा है।
उन्होंने कहा, "फिल्म 'कसौटी' के पहले दिन का टिकट लेने की कोशिश का एक बड़ा निशान अब भी मेरे पास है। अमिताभ बच्चन मेरे लिए भगवान हुआ करते थे। उनके लिए मेरे मन में इज्जत आज भी बिल्कुल वैसी ही है, लेकिन अपने सुपरस्टार को लेकर लोगों में उस तरह की दिवानगी होना बहुत मुश्किल है।"
निर्देशक का कहना है कि आज के समय में हर स्टार कोने में हैं। आप उन्हें आज के दौर में आराम से घूमते हुए देख सकते हैं, लेकिन उन एक्टर्स का वो दौर ही अलग था, जिन्हें आप उस समय देखना चाहते थे।
अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान और इतने मुकाम तक पहुंचाने में मदद की।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन रिश्तों की झलक दिखाई जो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के दौरान बनाए हैं। पहली तस्वीर में अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक्टर-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के साथ हैं। दोनों एक तस्वीर में एक गर्मजोशी भरा पल शेयर करते दिख रहे हैं। एक और तस्वीर में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि तीसरी फोटो में हर्षवर्धन एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।
तस्वीर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, "मेरे टीचर्स मेरे गॉडफादर के लिए। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" इसके बाद उन्होंने एक और लाइन लिखी, "मैं उनसे सीख रहा हूं बस काम करते रहना।"
अभिनेता हर्षवर्धन राणे जॉन अब्राहम को अपना मेंटर मानते हैं। बताया जाता है कि हर्षवर्धन राणे की जॉन से पहली मुलाकात 2004 में हुई थी, जब एक डिलीवरी बॉय के तौर पर उन्होंने जॉन अब्राहम को एक हेलमेट डिलीवर किया था। सालों बाद दोनों अब साथ में फिल्म 'फोर्स-3' में नजर आएंगे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए