
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स की जिंदगी को बेहद आसान माना जाता है, लेकिन कई बार चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनसे लोग अनजान होते हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज भले ही देश की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों और फैशन आइकन में गिनी जाती हों, लेकिन उनकी जिंदगी में भी ऐसे दौर आए जब उन्हें छोटी-सी नौकरी करनी पड़ी और वह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।
सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। वह अभिनेता अनिल कपूर और पूर्व मॉडल सुनीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बावजूद सोनम का सपना शुरू से अभिनेत्री बनने का नहीं था। उन्हें लेखन और निर्देशन में ज्यादा रुचि थी। अपनी पढ़ाई के दौरान वह सिंगापुर भी गईं। इसी दौरान उन्होंने अपने खर्चों और पॉकेट मनी के लिए एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस की नौकरी की। हालांकि यह नौकरी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और कुछ ही दिनों बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया। सोनम ने खुद कई इंटरव्यू में इस अनुभव का जिक्र किया है।
फिल्मों में आने से पहले सोनम का वजन काफी ज्यादा था। एक समय उनका वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था। उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और हार्मोनल समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'ब्लैक' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। भंसाली ने ही उन्हें अभिनय में आने के लिए प्रेरित किया और वजन कम करने की सलाह दी। सोनम ने कड़ी मेहनत से लगभग 35 किलो वजन कम किया और अभिनय की तैयारी शुरू की।
Published: undefined
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपनी जापान यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। काम से ब्रेक लेकर वह अपनी यूट्यूब व्लॉगिंग टीम के साथ जापान में छुट्टियां मना रही हैं और वहां के खूबसूरत नजारों, स्थानीय व्यंजनों तथा मजेदार अनुभवों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने सोमवार सुबह एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह कैमरे की ओर पीठ करके खड़ी नजर आ रही हैं और सामने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। उनके सामने झील और मनमोहक वादियां हैं, जिन्हें वह निहार रही हैं। उनके पहनावे की बात करें तो उन्होंने डेनिम जींस और सिर पर हैट पहन रखी है, जो उनके लुक को कैजुअल और ट्रैवल-फ्रेंडली बनाती है। हालांकि, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी शर्ट पर लिखे संदेश ने खींचा।
दरअसल, उनकी शर्ट पर लिखा था, "साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है।"
Published: undefined
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दिलरजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह कहते दिख रहे है कि आज वह जिस मंच पर खड़े हैं और जो एनर्जी को महसूस कर रहे हैं, वह उनके दिग्गजों की देन है। उनका यह वीडियो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस से पहले का है।
वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "यह एनर्जी सिर्फ मेरी नहीं है; यह उन कलाकारों से आई है, जिन्होंने पंजाबी संगीत को दुनिया तक पहुंचाने की शुरुआत की थी।"
अपने वीडियो में दिलजीत ने कई महान कलाकारों के नाम लिए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ''यह एनर्जी माइकल जैक्सन, अमर सिंह चमकीला, लाला चंद यमला जट्ट, गुरदास मान, सुरिंदर शिंदा, कुलदीप मानक और मोहम्मद सदीक जैसे दिग्गजों की देन है। इन सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत की और पंजाबी संगीत को एक पहचान दी, जिसकी वजह से हम जैसे कलाकार इस मुकाम तक पहुंच पा रहे हैं। अगर ये कलाकार शुरुआत नहीं करते, तो आज यह सफलता संभव नहीं होती।''
Published: undefined
मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि, कभी-कभी यही प्रशंसक मुसीबत की वजह भी बन जाते हैं। अपनी कला के साथ-साथ बेबाक विचारों के लिए भी पहचाने जाने वाली अनुष्का ने फैन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जिसकी वजह से वह काफी घबरा गई थीं।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रशंसक की हरकत से हुए मानसिक और भावनात्मक असर के बारे में खुलकर बात की थी।
अनुष्का शंकर ने बताया था कि एक कार्यक्रम के बाद प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति ने ऐसी हरकत कर दी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उस घटना ने न केवल उन्हें असहज किया, बल्कि उनके पुराने भावनात्मक घावों को भी फिर से सामने ला दिया।
अनुष्का के अनुसार, शो खत्म होने के बाद वह अपने प्रशंसकों से मिल रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और बिना उनकी सहमति का इंतजार किए उन्हें अचानक अपनी बाहों में उठाकर हवा में उठा लिया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें समझने का मौका ही नहीं मिला कि आखिर क्या हो रहा है।
Published: undefined
हरियाणवी लोक संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर परिवार, प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां आहत हैं।
पेप्सी शर्मा के निधन पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि पेप्सी शर्मा ने अपनी रागिनियों से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। पार्टी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी ने लिखा, "अपनी रागिनी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध गायक पेप्सी शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों-प्रशंसकों के प्रति इस मुश्किल घड़ी में संवेदनाएं।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined