मनोरंजन

सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक नोट शेयर किया और फिल्म 'द ओडिसी' को 'सिनेमा से परे शानदार अनुभव' बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोविंदा से विवाद के बीच बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट से बाहर निकलते समय पैपराजी ने जब मां-बेटे को घेरने की कोशिश की, तो यशवर्धन नाराज नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स से रास्ता देने और अपनी मां को परेशान न करने के लिए कहा।

कोर्ट से बाहर निकलते समय जब यशवर्धन से पूछा गया कि अंदर क्या हुआ, तो उन्होंने तेज आवाज में कहा- ''कुछ नहीं''। वहीं, जब सुनीता से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''बर्थडे मनाने आए थे।''

दोनों के कोर्ट पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही अनबन तब ज्यादा चर्चा में आई, जब गोविंदा को उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा और कोमल की नजदीकी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा के साथ नजर आ रही अभिनेत्री को लेकर भी नाराजगी जताई थी।

बड़े पर्दे पर घर जैसा फील होने में सिर्फ 100 दिन शेष, राजश्री ने किया 'ये प्रेम मोल लिया' का काउंटडाउन 

मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्मों में भव्य शादियों, गहरे पारिवारिक रिश्तों और सादगीपूर्ण प्रेम कहानियों का सुंदर मेल देखने को मिलता है। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए निर्देशक म्यूजिकल फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' लेकर आ रहे हैं।

बुधवार को फिल्म के निर्माता, राजश्री प्रोडक्शन हाउस, ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म का काउंटडाउन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक घड़ी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "बड़े पर्दे पर घर जैसा फील होने में सिर्फ 100 दिन बाकी हैं। हिमेश रेशमिया का म्यूजिकल, आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।"

सूरज बड़जात्या की फिल्में शुद्ध पारिवारिक, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी होती हैं, जिन्हें बिना किसी फूहड़ता या हिंसा के पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। बहुप्रतीक्षित पारिवारिक और म्यूजिकल फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, उनके साथ अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन और सुप्रिया पाठक सह-कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

राजश्री प्रोडक्शन हाउस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर फिल्म के निर्माण कार्य का काम संभाला है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए 12 साल बाद पर्दे पर 'प्रेम' नाम के किरदार की वापसी हो रही है।

रुबीना दिलैक ने याद किया 'खतरों के खिलाड़ी' का सफर, बोलीं- 'हर दिन लगता था कि अब आगे क्या होगा?'

टीवी की दुनिया में रुबीना दिलैक अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। छोटे पर्दे पर डांस से लेकर खतरनाक स्टंट तक, उन्होंने हर जगह अपनी क्षमता दिखाई है। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपने पुराने स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

रुबीना ने शो के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो एक साथ शेयर किए। इनमें उनके स्टंट, दोस्तों के साथ बिताए पल और शो के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला।

 रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें तस्वीरें और कुछ छोटे-छोटे क्लिप्स शामिल हैं। इस वीडियो में वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह ओरी और जैस्मिन भसीन के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ वीडियो में वह शो के मुश्किल स्टंट करती नजर आती हैं। पोस्ट में उनका फैशन स्टाइल भी देखने को मिल रहा है।

 इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने लिखा, ''हर दिन इस सवाल के साथ भरा होता था कि अब आगे क्या होगा, लेकिन हमारे दिल हंसी, खुशी के आंसुओं और डर से भरे रहते थे।''

एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव', कहा-ये फिल्म आपको दूसरी दुनिया में ले जाती है 

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज होने के बाद से दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्सऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बुधवार को निर्देशक एटली ने भी फिल्म और निर्देशक के शानदार काम की जमकर सराहना की।

निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक नोट शेयर किया और फिल्म को 'सिनेमा से परे शानदार अनुभव' बताया। एटली ने लिखा, "कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें आप बस देखते हैं, तो कुछ ऐसी कि जिनकी आप सिर्फ तारीफ करते हैं और कुछ आपको एक ऐसी होती हैं, जो आपको एकदम से ही दूसरी दुनिया में लेकर जाती हैं। 'द ओडिसी' ने मेरे लिए ऐसी ही है।"

एटली ने क्रिस्टोफर नोलन की सराहना करते हुए लिखा, "इस फिल्म का चित्रण अपनी बोली बोलती है, कैमरा भी एक किरदार जैसा लगता है, जो कहानी सुनाता है और लुडविग का म्यूजिक सिर्फ फिल्म के साथ नहीं चलता बल्कि वो सीधा आपकी धड़कनों में उतर जाता है।"

उन्होंने लिखा, "सिनेमा में बैठकर ऐसा रोमांच और अहसास मैंने बहुत कम महसूस किया है लेकिन सबसे ज्यादा जो मेरे साथ रहा वो बहुत पर्सनल था। जब आप दर्शक के तौर पर पूरी तरह इस फिल्म के हवाले हो जाते हो, यही एक सच्ची एपिक फिल्म होती है। मेरे लिए 'द ओडिसी' बिल्कुल वैसी ही थी।"

एटली ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि फिल्म 'द ओडिसी' को आईमैक्स पर जरूर देखें। उन्होंने लिखा, "फिल्म को अपने चारों तरफ महसूस करें, इसे अपने ऊपर हावी होने दो, बस इसे तुम्हें कहीं और ले जाने दो। कुछ सिनेमा देखने के लिए होता है। कुछ सिनेमा जीने के लिए होता है।"

तारा सुतारिया ने 'तुम ही आना' जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार पर जताया आभार 

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने हालिया जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे ढेर सारे प्यार को लेकर आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर पर बैठकर 2019 की फिल्म 'मरजावां' का पॉपुलर गाना 'तुम ही आना' गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री काले कपड़े पहन, आंखें बंद करके सिंगिंग सेशन का मजा लेती दिखीं।

अभिनेत्री ने फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर ऐसी वीडियोज और भी चाहिए, तो वीडियो को और प्यार दें। तारा सुतारिया ने लिखा, "कुछ घंटों पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था और अब देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। अगर आपको मिडनाइट और भी जैम वीडियो चाहिए, तो इसे और भी शेयर करें।"

दरअसल, अभिनेत्री ने यह वीडियो मंगलवार देर रात को शेयर किया था, जिसे देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त