
अभिनेता बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिस पर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया जाता है और वह जेल पहुंच जाता है।
महज ढाई मिनट के ट्रेलर में बॉबी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बॉबी फिल्म में स्मार्ट, आकर्षक और अपने किरदार के इर्द-गिर्द फैले पागलपन के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं।
बॉबी एक ऐसे मशहूर सितारे का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शोहरत की चमक अब धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। स्टेज पर वह बेहद नखरेबाज और घमंडी दिखता है लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेला होता है। वहीं, अकेलापन दूर करने के लिए वह डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता है और कई लड़कियों को राइट स्वाइप करता है, तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा नाम सामने आता है, जो सब कुछ बदलकर रख देता है।
ट्रेलर के कुछ ही मिनटों के बाद कहानी अचानक से बड़ा मोड़ लेती है। दरअसल, फिल्म में बॉबी जिस लड़की के साथ हंसते और मुस्कराते नजर आते हैं। वही लड़की बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर बॉबी को कुछ ही पलों बाद सलाखों के पीछे छोड़ देती है। चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है, तालियों की आवाज थम जाती है और उसकी दुनिया जैसे कैद होकर रह जाती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक ऐसे सिस्टम की परतें खोलती है, जो हर बार सही फैसला नहीं लेता।
Published: undefined
अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन और चंकी पांडे की छोटी बटी रायसा पांडे ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है। गुरुवार को अभिनेता चंकी पांडे ने बटी के लिए खास नोट लिखा।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शामिल हैं।
शुरुआती कुछ तस्वीरों में, चंकी रायसा को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में रायसा ग्रेजुएशन की ड्रेस पहने अपनी डिग्री लिए नजर आ रही हैं और अन्य तस्वीरों में रायसा परिवार संग नजर आ रही हैं।
चंकी ने बेटी के लिए लिखा, "रायसा पांडे अब ग्रेजुएट हो गई हैं। मेरी प्यारी बेटी, तुम्हें ढेर सारी बधाई। तुम्हारी मेहनत और सफलता पर हमें बेहद गर्व है। तुम्हारा आगे का करियर हमेशा उज्ज्वल और खूबसूरत रहे, यही शुभकामनाएं।"
Published: undefined
अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने गुरुवार को हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि ईवा ने उम्मीद, सम्मान, समानता और सभी को बराबर अवसर देने की सोच पर आधारित एक शानदार मंच तैयार किया है।
जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह मशहूर आर्ट डेको होटल मार्टिनेज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बालकनी से भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के एक इवेंट में ईवा लोंगोरिया को गले लगाती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया, मारिया ब्रावो आज कान्स में ग्लोबल फाउंडेशन की को-चेयर बनने का मौका देने के लिए आप दोनों का शुक्रिया।"
उन्होंने फाउंडेशन की तारीफ करते हुए बताया कि यह सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक बदलाव और लंबे समय तक असर पैदा करने का काम भी करता है। उन्होंने लिखा, "मारिया ब्रावो, अलीना पेराल्टा और ईवा लॉन्गोरिया ने उम्मीद, सम्मान, समानता और बेहतर अवसरों की सोच के साथ एक खूबसूरत पहल खड़ी की है।"
Published: undefined
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने गुरुवार के दिन ही मिस यूनिवर्स का ऐतिहासिक ताज अपने नाम कर भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया था। इस गौरवशाली पल को 32 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का आभार जताया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बस में बैठकर विमान की ओर जाते हुए अपनी आइकॉनिक मुस्कान फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पिछले 32 सालों से जो मुस्कान मेरे चेहरे पर बनी हुई है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। मुझे ये एहसास कि मैं सच में बहुत खुशकिस्मत और आशीर्वादित हूं। इस खुशी की वजह आप सभी हैं। मेरे मिस यूनिवर्स बनने के 32 साल पूरे होने की शुभकामनाएं। फिलीपींस, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और वहां से मिला प्यार हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा। आप सभी को मैं दिल से बेहद प्यार करती हूं। "
Published: undefined
अभिनेत्री पूजा भट्ट हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी मां किरण भट्ट को याद करते हुए उनके साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट की।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में मां के साथ तस्वीर पोस्ट की। बचपन की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पूजा चेक वाली शर्ट पहने और बालों की चोटी बनाए मां के बगल में नजर आ रही हैं। वहीं किरण भट्ट पूजा के छोटे भाई राहुल भट्ट को गोद में लिए हुए हैं।
किरण भट्ट, जो पूजा भट्ट की मां और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पहली पत्नी थीं, अपनी जिंदगी का ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहीं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली किरण एक अनाथालय में पली-बढ़ी थीं और उनकी वास्तविक प्रेम कहानी मशहूर फिल्म 'आशिकी' का मुख्य प्रेरणा स्रोत रही है।
बताया जाता है कि महेश भट्ट जब स्कूल में थे, तब उन्हें अनाथालय में रहने वाली लॉरेन ब्राइट से प्यार हो गया था। वे अक्सर उनसे मिलने के लिए अनाथालय की दीवार फांद जाते थे। पकड़े जाने पर लॉरेन को अनाथालय से निकाल दिया गया था। इसके बाद मात्र 20 साल की उम्र में दोनों ने शादी कर ली और उन्होंने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया। शादी के बाद उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए।
हालांकि, महेश भट्ट का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है और किरण भट्ट से अलग होने के बाद निर्देशक ने 1986 में सोनी राजदान से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें दो बेटियां, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हुईं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined