गुजरात चुनाव 2017

गुजरात चुनाव: बीजेपी नेता पुरुषोत्तम रुपाला की रैली में थाली-बेलन के साथ पहुंची महिलाएं, विरोध के बाद भाषण हुआ बंद

10 दिसंबर को विसनगर में स्थानीय उम्मीदवार ऋषिकेश पटेल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की सभा थी। इस सभा में पाटीदार महिलाओं ने थाली-बेलन बजाकर उनका विरोध किया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। सभी पार्टियों के नेता और उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। इसी बीच कई नेताओं को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। 10 दिसंबर को विसनगर में स्थानीय उम्मीदवार ऋषिकेश पटेल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की सभा थी। इस सभा में पाटीदारों ने जमकर हंगामा किया और पाटीदार महिलाओं ने थाली-बेलन बजाकर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का विरोध किया।

विसनगर में रैली के दौरान जब पुरुषोत्तम रुपाला ने मंच पर खड़े होकर भाषण की शुरुआत की, तभी वहां करीब 200 से अधिक पाटीदार महिलाओं ने थाली-बेलन के साथ विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला 5 मिनट के अंदर ही कार्यक्रम को छोड़कर मंच से नीचे उतर गए।

दूसरी ओर 10 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने डाकोर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान एक शख्स ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। राहुल गांधी ने उस शख्स को फटकार लगाते हुए कहा, “देखिए आप गलत शब्द का प्रयोग मत करिए, वे देश के प्रधानमंत्री हैं, वह एक पद है। आप कांग्रेस पार्टी के सदस्य है तो प्यार से बात कीजिए, मीठे शब्द प्रयोग करें और उन्हें हराएं।”

14 दिसंबर को गुजरात में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान