देश

विकास दुबे के भाई पर 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की, 3 जुलाई से है फरार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20,000 रुपये के इनाम का ऐलान किया है। दीप प्रकाश दुबे 3 जुलाई से फरार है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20,000 रुपये के इनाम का ऐलान किया है। दीप प्रकाश दुबे 3 जुलाई से फरार है जब कानपुर के बिकरू गांव में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था जिसमें दुबे और उसकी गैंग द्वारा आठ पुलिकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीप प्रकाश दुबे अपने भाई की गतिविधियों से वाकिफ था और उसके गैरकानूनी कामों में शामिल था। लखनऊ के कृष्णा नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाला दीप प्रकाश गोलीकांड के दिन से ही फरार है।

एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अगर दीप प्रकाश हमारे हाथ लगता है, तो हम उससे गतिविधियों, विकास दुबे के लिंक और शूटआउट के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की