देश

गोवा में ईवीएम की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही! देर से ले जाया गया स्ट्रॉन्ग रूम, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कवथंकर ने पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम ले जाने में जिस तरह का लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाया है, उसे देखकर हम आश्चर्यचकित हैं। खासकर उत्तरी गोवा में, जहां ईवीएम बुधवार शाम को स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंची हैं।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

गोवा में कांग्रेस ने चुनाव अधिकारियों द्वारा ईवीएम को लेकर लापरवाही बरतने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम को मतदान केंद्र से राज्य के कई संबंधित जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम ले जाने में बहुत ज्यादा देरी की है। कांग्रेस का दावा है कि इससे मशीनों की सुरक्षा में सेंध लगी है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील कवथंकर ने पत्रकारों से कहा, “निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम ले जाने में जिस तरह का लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाया है, उसे देखकर हम आश्चर्यचकित और अचंभित हैं। खासकर उत्तरी गोवा में, जहां ईवीएम बुधवार शाम को स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंची हैं।

इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने के बाद भी उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के 'बेहद लापरवाही' से रखा गया। कवथंकर ने कहा, “पहले से ही ईवीएम की सुरक्षा सवालों के घेरे में है, उस पर निर्वाचन आयोग का ऐसा लापरवाही भरा रवैया जनता के मन में संदेह उत्पन्न कर रहा है। यह अति आवश्यक है कि चुनाव तंत्र में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए ईवीएम को पूरी सुरक्षा के साथ रखना चाहिए।”

इस आरोप के बाद उत्तरी गोवा की जिला रिटर्निग अधिकारी आर. मेनका ने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम को पूरी सुरक्षा के साथ मतदान केंद्र से पणजी के पास सरकारी पॉलिटेक्निक कैंपस में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाया गया।

मेनका ने कहा, “ईवीएम और मतदान से संबंधित दस्तावेजों पर से क्षणभर के लिए भी सुरक्षाकर्मियों की नजर नहीं हटी। मतदान केंद्र से ईवीएम को ले जाने वाले सभी वाहनों की सरकारी पॉलिटेक्निक कैंपस में बने स्ट्रॉन्ग रूम जाने तक पूरी तरह से सुरक्षा का ख्याल रखा गया।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Apr 2019, 12:43 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?