देश

भ्रष्टाचार के कारण AIADMK का नेतृत्व ने BJP के सामने कर दिया है सरेंडर, कन्याकुमारी में RSS पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई.के. पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं।

कन्याकुमारी में RSS पर बरसे राहुल गांधी
कन्याकुमारी में RSS पर बरसे राहुल गांधी फोटो: @INCIndia

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि एआईएडीएमके का नेतृत्व “भ्रष्टाचार” के कारण बीजेपी के सामने “समर्पण” कर चुका है।

कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि एआईएडीएमके अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवेश का “माध्यम” बन गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है और तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है।

गांधी ने संघीय सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हर राज्य के लोगों को अपना राज्य खुद चलाना चाहिए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं सोचती, वह ‘एक परंपरा, एक भाषा और एक इतिहास’ में विश्वास करती है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का शासन यहां के लोगों के हाथ में होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई.के. पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (डीएमके) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान