देश

BJP को समर्थन देने का ईनाम, दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को मिली फरलो, दो हफ्तों के लिए तिहाड़ से होंगे रिहा

हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाला केस में जेल की सजा काट रहे अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से 14 दिनों के लिए रिहा किया जाएगा। गुरुवार को दुष्यंत अपने पिता अजय चौटाला से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा में बीजेपी को जेजेपी के समर्थन के साथ ही जन नायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से दो हफ्तों के लिए फरलो दिया गया है। शनिवार शाम या रविवार की सुबह अजय चौटाला को जेल से रिहा किया जाएगा। गुरूवार को हरियाणा चुनाव के अंतिम नतीजे आने के बाद कांग्रेस को 31, बीजेपी को 39, जेजेपी को 10 जबकि 7 सीटें निर्दलीय के खाते में गयीं थी।

बता दें कि हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाला केस में जेल की सजा काट रहे अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से 14 दिनों के लिए रिहा किया जाएगा। हरियाणा चुनाव में जेजेपी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसके बाद दुष्यंत अपने पिता अजय चौटाला से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक बात हुई। दुष्यंत के दादा और अजय के पिता ओम प्रकाश चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाला केस में तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं।

महज 11 महीने पहले अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। आंतरिक विवाद की वजह से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी INLD दो भागों में बंट गयी थी। इसके बाद ओपी चौटाला के बड़े बेटे अजय के बेटों दुष्यंत और दिग्विजय ने जननायक जनता पार्टी के नाम से नयी पार्टी का गठन किया। महज 11 महीने में राज्य के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेजेपी ने 10 सीटें अपने नाम की हैं।

बता दें कि हरियाणा में रविवार को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीम बनाने की घोषणा की गई है।

खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमारे पास हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हिस्सेदारी का दावा है। राज्यपाल ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और हमें आमंत्रित किया है। मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। कल दोपहर 2:15 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Oct 2019, 3:53 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला