देश

बिहार: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी मोतिहारी पहुंचे, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

इससे पहले शुक्रवार को भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

चुनाव आयुक्त विवेक जोशी
चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम मोतिहारी पहुंची। भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी अपनी टीम के साथ मोतिहारी के वेयरहाउस पहुंचे जहां उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट के साथ अन्य जगहों का अवलोकन किया। 

चुनाव आयुक्त विवेक जोशी के साथ मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। विभिन्न राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी भी इस निरीक्षण में शामिल हुए। जोशी ने इस दौरान मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के महत्व पर बल दिया।

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयुक्त चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले समय में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, चुनाव में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसको लेकर अधिकारियों को कई तरह के दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी चुनाव में समय है। वह तैयारियों को देखने आए हुए हैं।

चुनाव आयुक्त ने वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कहा कि स्वीप के माध्यम से प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

चुनाव आयुक्त के बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की भी उम्मीद है। रविवार को वह वाल्मीकि नगर में एसएसबी अधिकारियों से मिलेंगे और क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके बिहार दौरे का उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर चुनावी मशीनरी की तैयारियों का मूल्यांकन है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?