देश

बिहार में तालाब से निकली अंग्रेजी शराब की बोतलें और केन बीयर, देखती रह गई पुलिस  

बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है, परंतु शराब तस्कर शराब की तस्करी को लेकर रोज नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में मंगलवार को देखने को मिला।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है, परंतु शराब तस्कर शराब की तस्करी को लेकर रोज नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में मंगलवार को देखने को मिला, जहां एक तालाब से मछलियों के बजाए शराब की बोतलें निकालने लगी। दरअसल पुलिस को इस गांव में एक तालाब में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से तालाब की तलाशी करवाई गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गई।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया, "बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में एक तालाब में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर तालाब में मछुआरों की सहायता से तलाशी करवाई गई, और इस दौरान विदेशी शराब की बोतलें और केन बीयर बरामद की गईं।"

कुमार ने बताया, "शराब की बोतलें बोरियों में भरकर पानी के अंदर छिपाई गई थीं। बोरों को रस्सी से बांध दिया गया था। फिलहाल इस छापेमारी के दौरान तस्कर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।" एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि तालाब से 85 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 23 केन बीयर बरामद की गई हैं। कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन बिहार में आए दिन भारी मात्रा में शराब पकड़े जा रहे हैं। शराब तस्कर शराब छिपाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। शराब पर रोक होने के बाद भी बिहार में कई जगह पर गैर कानूनी ढंग से शराब बेचे जा रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?