देश

बिहार: राबड़ी देवी ने कहा- विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा, विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा

राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, जब जनता के सवाल नहीं उठाएंगे तो सदन में क्या उठाएंगे? जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर चर्चा करें।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 

बिहार विधान परिषद में प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में ही मौजूद थे। विपक्ष इस दौरान वेल भी पहुंच गया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। 

Published: undefined

सदन के बाहर निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।"

उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, जब जनता के सवाल नहीं उठाएंगे तो सदन में क्या उठाएंगे? जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर चर्चा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कहने लगते हैं कि आप और आपके पति ने क्या किया है? सब हमने किया है।

 उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि 20 साल के शासनकाल में आपने अभी तक कितना जिला, कितना प्रखंड बनाया है, कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं? जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने थे तब तीन-चार फैक्ट्रियों यहां लगी। आज इसी कारखाने से रेल का चक्का देश और दुनिया में बनकर जाता है। इस दौरान उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को फालतू का आदमी बताया।

Published: undefined

राबड़ी देवी ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग विपक्ष में रहकर सरकार का सहयोग कर रहे हैं। सरकार प्रश्नों का जवाब देने से भाग रही है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि 2007 में हमारी सरकार नहीं थी बल्कि बिहार में एनडीए की सरकार थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, 2005 में हमारी सरकार खत्म हो गई थी। मंत्री को बताना चाहिए कि आरजेडी के कौन बड़े नेता थे जिन्होंने फिरौती के रूप में पैसा मांगा था। उन्होंने कहा कि अपहरण का काम यही लोग करते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined