देश

बीजेपी ने कई राज्यों में किए बड़े बदलाव, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीजेपी संगठन में फेरबदल की इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को बीजेपी आलाकमान ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है तो वहीं झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बीजेपी आलाकमान ने इसी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना में वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही राज्य के पूर्व मंत्री एतेला राजेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी बनाया है। इसके साथ ही नड्डा ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य भी नियुक्त करने की घोषणा की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो