देश

महाराष्ट्र में BJP को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे NCP में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने ये दावा किया है कि शुक्रवार को एकनाथ खडसे एनसीपी में शामिल होंगे। शुक्रवार दोपहर दो बजे एकनाथ खडसे एनसीपी की सदस्यता ले सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे बीजेपी छोड़कर एनसीपी में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि शुक्रवार को खडसे शरद पवार की मौजूदगी में दोपहर दो बजे एनसीपी में शामिल होंगे।

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST

एकनाथ खडसे ने अपना इस्तीफा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वो पार्टी के सभी पद समेच प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफे का कारण उन्होंने निजी बताया है

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने का कहना है कि एकनाथ खडसे ने बीजेपी को बॉय-बॉय बोल दिया है। इसी बीच खबर है कि खडसे के गृहक्षेत्र जलगांव- मुक्ताईनगर में पहले ही खडसे के समर्थकों ने बड़े-बड़े बैनर लगा दिए हैं। खडसे के समर्थकों का कहना है कि उन्हें काफी लंबे समय से पार्टी में उपेक्षित किया जा रहा था। खडसे महाराष्ट्र में बीजेपी के ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST

कुछ दिन पहले भी ऐसी खबर आई थी कि एकनाथ खडसे पार्टी छोड़ने वाले हैं। क्योंकि उन्हें किनारा किया जा रहा है। हालांकि तब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इन दावों को गलत बताया था।

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में अनबन की खबरें आती रही हैं। माना जाता रहा है कि फडणवीस के कारण ही खडसे को पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा था। ऐसे आरोप उनके समर्थक भी लगाते रहे हैं। इसी बीच अब उनके बीजेपी छोड़ एनसीपी में जाना तय हो गया है।

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Oct 2020, 2:20 PM IST