
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान वाले बयान पर सवाल उठाए हैं। बीएसपी प्रमुख ने पीएम मोदी से पूछा है कि जब राफेल विमान लड़ाई में बहुत काम आ सकता है तो फिर पिछले 5 वर्षों में एक भी राफेल विमान भारतीय बेड़े में क्यों नहीं शामिल किया गया?
मायावती ने ट्वीट कर कहा, "पीएम मोदी का रैलियों में कहना है कि पाक के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था। ऐसी बात थी तो पिछले 5 वर्षों के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? बीजेपी द्वारा भी देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?"
Published: undefined
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था, "हमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगा। लोग वर्षों तक राफेल विमानों के सौदे पर बैठे रहे और जब सरकार जाने की बारी आई तो उसको ठंडे बस्ते में डाल दिया। हमारी सरकार आई और 1.5 साल के भीतर सौदे पर मुहर लगाई और कुछ ही महीने में दुश्मन के होश उड़ाने के लिए पहला राफेल विमान भारत के आसमान में होगा।"
मायावती ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "समस्त देशवासियों व खासकर करोड़ों शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व उनके बेहतर भविष्य की अनेकों शुभकामनायें। महाशिवरात्रि का महापर्व देश में आज पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined