
दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास एक कार दुर्घटना में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग के नेशनल चैंपियन थे। दोनों घायल खिलाड़ियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया है।
Published: undefined
घायल खिलाड़ी सक्षम यादव दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं और दो बार वेटलिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।
वेटलिफ्टिंग के 6 खिलाड़ी कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास खिलाड़ियों की कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकराई और फिर एक खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार खंभे से इतनी जोर से टकराई कि गाड़ी की छत ही उड़ गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined