देश

केरल चुनाव: केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच 'गुप्त समझौते' का लगाया आरोप, बोले- अब राज खुल चुका है

केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) द्वारा लेफ्ट समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में होटल व्यवसायी एनएमआर रजाक को मैदान में उतारना, बीजेपी के साथ उनकी अंदरूनी समझ का साफ संकेत है।

केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच 'गुप्त समझौते' का लगाया आरोप
केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच 'गुप्त समझौते' का लगाया आरोप 

केरल की राजनीति में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और आलप्पुझा से सांसद केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी और सीपीआई(एम) पर 'गुप्त समझौते' का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि अब राज खुल चुका है और पलक्कड़ इस विवाद का केंद्र बनकर उभरा है।

Published: undefined

केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) द्वारा लेफ्ट समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में होटल व्यवसायी एनएमआर रजाक को मैदान में उतारना, बीजेपी के साथ उनकी अंदरूनी समझ का साफ संकेत है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ पलक्कड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य सीटों पर भी ऐसा ही गठजोड़ देखने को मिल रहा है।"

Published: undefined

कांग्रेस उम्मीदवार और लोकप्रिय अभिनेता रमेश पिशारोडी ने भी इन आरोपों का समर्थन करते हुए बीजेपी-सीपीआई(एम) गठजोड़ को 'ओपन सीक्रेट' बताया। उन्होंने कहा कि यह समझ सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी नजर आ रही है। पिशारोडी ने यह भी कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए अपने फिल्मी दोस्तों को नहीं बुलाएंगे, क्योंकि वह उन्हें साइबर हमलों के खतरे में नहीं डालना चाहते।

उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि राहुल ममकूटथिल से जुड़ा विवाद चुनाव परिणामों को प्रभावित नहीं करेगा।

Published: undefined

पलक्कड़ सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक बन गई है, जहां त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर पिशारोडी के अलावा बीजेपी नेता शोभा सुरेंद्रन और सीपीआई(एम) समर्थित उम्मीदवार रज़ाक मैदान में हैं, जो अपने बिजनेस और खासकर बिरयानी कारोबार के लिए भी जाने जाते हैं।

Published: undefined

वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शोभा सुरेंद्रन ने इसे कांग्रेस की घबराहट करार दिया। उन्होंने कहा, "लगता है कांग्रेस और उसका नेतृत्व अब मान चुका है कि वे हार रहे हैं और हम जीत रहे हैं।"

इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कथित गुप्त समझौते की बातें अब सामने आ रही हैं और यह सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं, बल्कि करीब 10 अन्य सीटों पर भी लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सीपीआई(एम) बीजेपी की मदद करती है, तो बीजेपी भी बदले में उनकी मदद करती है, और इसका एक उदाहरण चेंगन्नूर सीट है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined