यस बैंक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। पीटीआई के मुताबिक रविवार शाम से ही CBI अधिकारियों ने जरूरी डॉक्युमेंट्स कलेक्ट करना शुरू कर दिया है।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, CBI ने राणा कपूर, DHFLके प्रोमोटर कपिल वाधवानी और डॉयट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक साजिश, चीटिंग, और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। ये केस भारतीय दंड संहिता (IPC) और प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के सेक्शन 7, और 13 तहत दर्ज किया है।
Published: undefined
गौरतलब है कि यस बैंक के फाउंडर और पूर्व सीईओ राणा कपूर को मुंबई की विशेष अदालत ने 11 मार्च तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को धन शोधन के आरोपों के तहत रविवार तड़के गिरफ्तार किया था।
इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था, जिसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, पहले वित्तीय संकट में फंसने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के डिपॉजिटर्स के विड्रॉल लिमिट को 50 हजार रुपये कर दिया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined