देश

रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी, दस्तावेज और कई जानकारों के मोबाइल जब्त

रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी द्वारा बैंकों को कई करोड़ रुपए का चूना लगाने के मामले में सीबीआई की छापेमारी जारी है। दूसरे दिन भी सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी की और कई दस्तावेज जब्त किए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के घर सीबीआई की छापेमारी जारी 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी द्वारा बैंकों को कई करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में कानपुर स्थित उनके घर और परिसरों में दूसरे दिन भी छापेमारी की। विक्रम कोठारी परिवार के सभी सदस्यों और यहां तक कि उनके कर्मचारियों और घरेलू नौकरों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

विक्रम कोठारी पर आरोप है कि उन्होंने सात बैंकों से 3,695 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) का लिया कर्ज वापस नहीं किया है।

उनके वकील शरद बिड़ला ने कहा, “रोटोमैक के मालिक ने कोई गलत काम या धोखाधड़ी नहीं की है और यह मामला केवल बैंक ऋण चुकाने का है।” प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने विक्रम कोठारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही उनके तिलक नगर स्थित निवास से जब्त दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहले ही विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना और बेटे राहुल को कर्ज न चुकाने पर डिफॉल्टर घोषित किया है। इनके पासपोर्ट के साथ ही जांच एजेंसी द्वारा इनके बैंक विवरणों, संपत्ति दस्तावेज, पेन ड्राइव और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है।

सीबीआई टीम के उपनिदेशक पीके सिंह के नेतृत्व में इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की जा रही है और छापे मारे जा रहे हैं।

रोटोमैक कंपनी के मालिक ने इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से कर्ज लिया था।

सूत्रों ने बताया कि यह जांच ऋण शर्तो की जानकारी के ईद-र्गिद की जा रही है और इसमें संपत्तियों के ब्योरा शामिल हैं, जिनके आधार पर बैंक ने उन्हें इतना बड़ा कर्ज दिया था।

इसे भी पढ़ें: लोन डिफॉल्ट केस में रोटोमैक पेन के मालिक विक्रम कोठारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल