देश

'इमेजिंग' उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई, हमारी अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमता मजबूत होगी: खड़गे

इसरो ने इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले 'इमेजिंग' (तस्वीर लेने वाले) उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। GSLV के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया।

'इमेजिंग' उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई, हमारी अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमता मजबूत होगी: खड़गे
'इमेजिंग' उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को बधाई, हमारी अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमता मजबूत होगी: खड़गे फाइल फोटोः कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को 'जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन' की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह कामयाबी भारत की अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमताओं को और मजबूत करेगी।

इसरो ने इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले 'इमेजिंग' (तस्वीर लेने वाले) उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईओएस-05 भारत का जियोसिंक्रोनस कक्षा से प्रक्षेपित पहला ‘इमेजिंग’ उपग्रह है और इससे देश की अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी, जिन्हें वर्षों से विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और अनुसंधानकर्ताओं पर बेहद गर्व है, जिनकी प्रतिबद्धता और प्रतिभा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। खड़गे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी थी और वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ इस विरासत को आगे बढ़ाया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए