देश

CAA के खिलाफ आज राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी ने युवाओं से की पहुंचने की अपील

प्रियंका गांधी लोगों से अपील करते हुए कहा, “यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। देश को फूट डालो-राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरना देंगे। धरने से पहले राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की है कि वह इस धरने में शामिल हों। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश के छात्र और युवा, यह काफी नहीं आप यह महसूस करें कि आप भारतीय हैं। इस बुरे समय में आपको यह दिखाने की जरूरत है कि आप भारतीय हैं। आप इस बात की इजाजत न दें कि किसी भारतीय को नफरत के जरिए बर्बाद किया जाए। मोदी द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ आज 3 बजे हमारे साथ राजघाट पर धरने में शामिल होने के लिए आइए।”

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”

Published: undefined

बता दें कि धरना प्रदर्शन में आज कांग्रेस पार्टी के कई बड़े राजनेता भी शामिल होंगे। शनिवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक में रविवार को धरने पर बैठने का फैसला लिया गया था। हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

Published: undefined

बता दें कि देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसात्मक घटनाएं भी सामने आईं थी, जिनमें अब तक करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में भी प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान