देश

यूपी के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला, एम्बुलेंस और पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़े

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला हुआ है। इलाके के लोगों ने 108 मेडिकल एंबुलेंस पर पथराव किया है। इस हादसे में एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ घायल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को लेने पहुंची मेडिकल टीम और पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर को एंबुलेंस के ड्राइवर ने बुधवार (15 अप्रैल, 2020) को बताया, ‘जब हमारी टीम मरीज के साथ एंबुलेंस में बैठी, तभी वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ डॉक्टर अभी भी वहीं हैं। पत्थरबाजी में हम जख्मी हुए हैं।’

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके के लोगों ने 108 मेडिकल एंबुलेंस पर पथराव किया है। इस हादसे में एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी और डॉक्टर घटनास्थल पर घिरे हुए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है और भीड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले मेरठ में भी 4 लोगों ने अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। दरअसल, यहां कुछ जामाती आए थे। वे दारीवाली मस्जिद में ठहरे थे। उसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिद सील करने गए थे। तभी लोगों ने इसका विरोध किया और टीम पर पथराव कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन राज्यों में से एक है जहां कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बुधवार को खबर लिखे जाने तक प्रदेश में कोरोना के 45 नए मामलों की पुष्टि हुो चुकी है। इसमें 31 मामले अकेले लखनऊ से सामने आए हैं। इसके अलावा आगरा में 13 और सीतापुर जिले में एक को कोरोना संक्रमण की पुष्ठि हुई है। नए और पुराने मामले मिलाकर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 705 हो गई है। इसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Apr 2020, 3:21 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना