देश

इस ऐप से जानिए दिल्ली के अस्पतालों में कितने बेड-वेंटिलेटर खाली? दिल्ली सरकार ने वेबसाइट भी की लॉन्च

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (मंगलवार) को डिजिटल प्रेस कांंफ्रेंस के जरिए एक मोबाइल एप 'दिल्ली कोरोना' को लॉन्च किया। इस एप के जरिए ये दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड़ खाली है इसके बारे में पता लगाया जा सकता है। सरकार ने दिल्ली कोरोना ऐप के अलावा इसकी एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (मंगलवार) को डिजिटल प्रेस कांंफ्रेंस के जरिए एक मोबाइल ऐप 'दिल्ली कोरोना' को लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए ये दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड़ खाली है इसके बारे में पता लगाया जा सकता है। सरकार ने दिल्ली कोरोना ऐप के अलावा इसकी एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।https://coronabeds.jantasamvad.org इस पर जाकर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

ऐप के लॉचिंग के मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ हमने आपके लिए इंतजाम किया हुआ है, एक तरफ मैं कहता हूं कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है, दूसरी तरफ लोगों के फोन और मैसेज आते हैं कि मैं दर-दर भटक रहा हूं, बेड नहीं मिल रहा। केजरीवाल के अनुसार यह इंफॉर्मेशन का गैप है। केजरीवाल के मुताबिक इस ऐप के माध्यम से इस गैप को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन हमने इतना इंतजाम किया हुआ है कि आपके घर में अगर कोई बीमार होता है तो उसके लिए बेड ऑक्सीजन और आईसीयू सब का इंतजाम है। उन्होंने बताया कि आज 6731 बेड हैं दिल्ली में हैं जबकि 2631 मरीज़ हैं। 4100 बेड खाली पड़े हैं। लोग जाते हैं तो उनको पता नहीं होता कि उनको किस अस्पताल में बेड मिलेगा कहां ऑक्सीजन मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वेबसाइट और ऐप पर इनके टैब पर क्लिक करके दिल्ली के सभी अस्पतालों की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें कोरोना वायरस के इलाज की सुविधा की गई हैं, वहां पर ही अस्पताल के अनुसार ये जानकारी मिल जाएगी। यह आपको सरकारी और प्राइवेट सभी अस्पतालों के बारे में बताएगा कि इस वक्त किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और कितने भरे हुए हैं। इस ऐप को सुबह 10:00 बजे और शाम को 6:00 बजे अपडेट किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड किया जा सतकता है।

इस ऐप को 1031 हेल्पलाइन पर फोन करके या फिर 8800007722 पर व्हाट्सएप करके डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली CM ने बताया कि अगर अस्पताल ने आप को एडमिशन देने से मना किया तो आप 1031 पर अस्पताल के रिसेप्शन से कॉल करें। यह कॉल सीधा हमारे स्पेशल सेक्रेट्री हेल्थ के पास पहुंचेगा और वह अस्पताल से बात करके आपको बेड दिलाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार