राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को बिहार का विशेष पैकेज बताया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, "बिहार को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिया गया विशेष पैकेज है।"
Published: 24 Jun 2021, 1:02 PM IST
पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि से लोग परेशान हैं। बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी चीज की जानकारी नहीं रहती। उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये से अधिक हो गई है।
Published: 24 Jun 2021, 1:02 PM IST
उल्लेखनीय है कि बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर एक सौ रुपये से अधिक हो गई है। लोगों का मानना है कि पेट्रोल डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि के कारण सभी चीजों की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 24 Jun 2021, 1:02 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Jun 2021, 1:02 PM IST