देश

मोदी सरकार ने नौकरीपेशा पीएफ खाताधारकों को दिया झटका, पीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसदी से घटाकर 8.55 फीसदी की  

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2017-18 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.65 से घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के करीब 5 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को झटका लगा है। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसद से घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है

नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बुरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने साल 2017-18 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसदी से घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है। अब लोगों की तनख्वाह से कटने वाले पीएफ पर कम ब्याज मिलेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से करीब 5 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को नुकसान हुआ है। श्रम मंत्री ने कहा कि ब्याज दर को घटाकर 8.55 फीसदी करने का सुझाव कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को दिया गया था।

इससे पहले ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए 8.65 फीसद ब्याज दर की घोषणा की थी। 2015-16 में यह 8.80 फीसद थी। वहीं साल 2012-13 में ईपीएफओ ने 8.50 फीसदी ब्याज दर का भुगतान किया था। यह लगातार तीसरी बार है जब पीएफ पर ब्याज दरों में कटौती की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म