देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके अलावा पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
Published: 26 Jan 2020, 2:32 PM IST
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की दिल्ली मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्याक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी के चारों बड़े नेताओं ने ध्वजारोहण के बाद बारी-बारी से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
Published: 26 Jan 2020, 2:32 PM IST
भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 'असंवैधानिक' माने गए सभी निर्णयों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "आइए, 71वें गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें, न्याय के लिए निर्णायक संघर्ष का, स्वतंत्रता के जन्मसिद्ध अधिकार का, समानता के जीवंत सिद्धांत पर चलने का, भाईचारे की लौ सदैव जलाए रखने का, ताकि हुकूमतों को याद रहे। संविधान की कसौटी पर खरा न उतरने वाले हर फैसले का विरोध कर्तव्य है।"
Published: 26 Jan 2020, 2:32 PM IST
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल ने आरोप लगाया, "हमारे संविधान की बुनियाद पर वे लोग अभूतपूर्व हमले कर रहे हैं, जिन्हें उसे बचाने का जनादेश दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "इसलिए 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर, आइए, संविधान के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए खुद को एक बार फिर समर्पित कर दें।"
Published: 26 Jan 2020, 2:32 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jan 2020, 2:32 PM IST