देश

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक, कोरोना पर होगी चर्चा

गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति बुधवार को कोविड-19 की स्थिति और देश में इसके प्रबंधन को लेकर चर्चा करेगी। समिति स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया से मामले में चर्चा करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति बुधवार को कोविड-19 की स्थिति और देश में इसके प्रबंधन को लेकर चर्चा करेगी। समिति स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया से मामले में चर्चा करेगी। राज्यसभा की वेबसाइट के अनुसार समिति 19 अगस्त को 'कोविड-19 महामारी और इससे जुड़े प्रबंधन' के बारे में चर्चा करेगी।

Published: undefined

सूत्रों के अनुसार, समिति की अध्यक्षता कांग्रेस नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं और बैठक केंद्र सरकार द्वारा महामारी के प्रबंधन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। जुलाई में स्थायी समिति की हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से कोरोनावायरस के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाइयों की महंगी कीमतों के बारे में पूछा था और सदस्यों ने दवाइयों की काला बाजारी के मुद्दे को भी उठाया था।

Published: undefined

इस बैठक का इसलिए भी महत्व है, क्योंकि संसद के दोनों सदन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े 27 लाख के पास पहुंच गए। बीते 24 घंटों में 55,079 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं, वहीं 876 लोगों की इस दौरान मौत हो गई और अबतक कुल 51,797 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की