देश

'भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल', अमेरिकी टैरिफ के बाद अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला

दिल्ली में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह विफल रही है। किसान के हितों के लिए वादा किया था, लेकिन किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है।"

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव फोटोः सोशल मीडिया

भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो रही है। कहीं ना कहीं हमारा भारत संकट में है और देश चौतरफा घिरा है।

Published: undefined

 दिल्ली में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह विफल रही है। किसान के हितों के लिए वादा किया था, लेकिन किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। जिस तरह पाबंदियां लग रही हैं, कहीं ना कहीं हमारा देश और अर्थव्यवस्था संकट में है। किसान और नौजवान भी संकट में है। भारत चौतरफा घिर गया है।"

Published: undefined

 उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ रिश्ते आज के नहीं हैं, यह बहुत पहले से रहे हैं। उन रिश्तों को मजबूत कैसे किया जाए, इस दिशा में काम होना चाहिए। कारोबारी और किसानों के हितों में सोचना चाहिए।" सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, "सोचने की बात है कि आज सरकार को यह क्यों कहना पड़ रहा है? यह दुखद है।"

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी जरूर लेकर जाएं, क्योंकि वह नाम बदलने में आगे हैं और हो सकता है वह चीन का भी नाम बदल दें।"

Published: undefined

 इस दौरान, अखिलेश यादव ने 'ग फॉर गधा' वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया। सपा प्रमुख ने कहा, "ग फॉर गरीब भी तो हो सकता है, हम लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हमारे लिए 'ग फॉर गरीब' है, हो सकता बीजेपी के लिए 'ग फॉर गधा' होता हो।"

 आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...