देश

पीओके में हवाई हमले के बाद भारतीय सेना ने गुजरात बॉर्डर पर मार गिराया पकिस्तान का जासूसी ड्रोन 

भारत की जासूसी कर रहे इस ड्रोन को भारतीय सेना ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे गुजरात कच्छ के अबदासा गांव के पास नष्ट कर दिया। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पीओके में भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद अब भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात के कच्छ में एलओसी के पास सेना ने पाकिस्तानी जासूस ड्रोन को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक़ इस ड्रोन को मंगलवार सुबह 6:30 बजे गुजरात कच्छ के अबदासा गांव में नष्ट किया गया। खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस ड्रोन को भारत की जसूसी के लिए पाकिस्तान से नियंत्रित किया जा रहा था।

बता दें कि मंगलवार को रात लगभग ३ बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण सीमा में घुस कर मुज़फ्फराबाद, चकोटी और बालाकोट में स्थित कई ठिकानों पर हज़ारों किलो बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया था। इस हवाई हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का कंट्रोल रूम भी ध्वस्थ हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियां पिछले एक हफ्ते से इन आतंकी ठिकानों पर नज़र रखे हुए थीं और मंगलवार देर रात कार्यवाई करते हुए वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान मिराज 2000 से हज़ारो किलो के बम गिराकर इन ठिकानों को ख़त्म कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Feb 2019, 1:58 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?