देश

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादियों के बंद का अमरनाथ यात्रा पर असर, 2 दिन के लिए रद्द की गई यात्रा

अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द होने बाद भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों को आगे जाने नहीं दिया गया। उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्री जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर न पहुंचें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दो दिन के लिए रद्द की गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है। अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान अनुच्छेद 35-ए को समर्थन देने के लिए किया है, जो राज्य को विशेष अधिकार प्रदान करता है।

पुलिस के अनुसार यात्रा रद्द किए जाने के बाद भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को आगे जाने नहीं दिया गया। उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नहीं पहुंचे जो इन दोनों जिलों से गुजरता है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में मौजूद यात्री यात्रा को जारी रखेंगे।

28 जून को सालाना अमरनाथ की धार्मिक यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में स्थित शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा, उस दिन श्रावण पूर्णिमा भी हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?