देश

बिहार: सीएम नीतीश के काफिले पर हमले को लेकर राजनीति तेज, जेडीयू ने लगाया राजद पर आरोप

बिहार के बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हुए पथराव को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्यों लोग उनसे नाराज हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर हमले को लेकर राजनीति शुरू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना के बाद राजनीति तेज हो गई है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि सीएम के काफिले पर हमला आरजेडी की सुनियोजित साजिश थी। जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि इस बात के संकेत 9 जनवरी को ही मिल गए थे, जब आरजेडी के यूथ विंग के एक कार्यकर्ता विमलेश यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि नीतीश कुमार जिस दिन बक्सर पहुंचेंगे, उनके कार्यक्रम को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विमलेश यादव के इस पोस्ट को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी शेयर किया था। हालांकि, सीएम के काफिले पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकार ने कल ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए थे।

Published: 13 Jan 2018, 7:51 PM IST

हालांकि, बक्सर जिले में हुई इस घटना में नीतीश कुमार को कोई चोट नहीं पहुंची है। लेकिन उनके काफिले में शामिल कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले लोग सीएम से पास स्थित दलित बस्ती का दौरा करने की मांग कर रहे थे और ऐसा नहीं होने पर उन लोगों ने सीएम के काफिले पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव उस वक्त किया जब सीएम नीतीश का काफिला नंदन गांव से गुजर रहा था। नीतीश कुमार बक्सर जिले में ‘विकास समीक्षा यात्रा’ के तहत पहुंचे थे। घटना के बाद पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Published: 13 Jan 2018, 7:51 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jan 2018, 7:51 PM IST

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!