देश

आधार को लेकर मोदी सरकार के मंत्री का बयान: गोरों के सामने नंगे होने में समस्या नहीं, हम पूछें तो आंदोलन

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे अल्फोंस ने कहा है कि भारतीयों को गोरों के सामने निर्वस्त्र होने में बुरा नहीं लगता, लेकिन सरकार जब नाम-पता पूछती है तो इस पर आपत्ति होती है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के जे अल्फोंस

मोदी सरकार के मंत्री ने आधार और अन्य ऐप के जरिए लोगों की निजता के उल्लंघन के मुद्दे पर अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गोरों को अपनी उंगलियों के निशान देने और नंगे होने में शर्मी नहीं आती, लेकिन आपकी अपनी सरकार आपका नाम-पता पूछती है तो आंदोलन होने लगता है।

के जे अल्फोंस रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और मोदी सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री हैं। कोच्चि में हुए फ्यूचर ग्लोबल डिजिट्स सम्मेलन में उन्होंने कहा कि, "हमें अमेरिकी वीज़ा के लिए किसी गोरे को अपने फिंगरप्रिट देने, आंखों की पुतलियों का स्कैन कराने में या उसके सामने नंगे होने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर हमारे ही देश की सरकार हमसे हमारा नाम और पता मांगे, तो निजता के उल्लघंन के मुद्दे पर पूरे देश में अभियान शुरू हो जाता है।"

उन्होंने कहा कि आधार का मामला फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन वो लोगों को ये आश्वस्त करना चाहते हैं कि बीते साढ़े तीन सालों से किसी आधार कार्डधारक का बायोमेट्रिक डेटा चोरी नहीं हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल