देश

कपिल मिश्रा और बीजेपी विधायक मनजिंदर सिरसा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनाया मास्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदूषण पर दिल्ली सरकार के रवैये को लेकर कपिल मिश्रा और बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लुटियंस दिल्ली के 11 मूर्ति पर प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी की मूर्ती को मास्क पहना दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता कपिल मिश्रा कई दिनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला कर रहे हैं। प्रदूषण पर दिल्ली सरकार के रवैये को लेकर कपिल मिश्रा और बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लुटियंस दिल्ली के 11 मूर्ति पर प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी की मूर्ती को मास्क पहना दिया। मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ के इस मामले को लेकर दोनों नेताओं को चाणक्यपुरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दोनों नेताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। इसलिए उन्होंने महात्मा गांधी को मास्क पहनाकर प्रतीकात्मक तौर पर उनसे मार्गदर्शन मांगा है।

कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे प्रदूषण टैक्स के नाम पर करोड़ो रुपए खा गए। एक आरटीआई से यह बात सामने आई थी कि प्रदूषण से लड़ने के नाम पर दिल्ली सरकार को पर्यावरण सेस के तौर पर 787 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन उसने 1 करोड़ भी खर्च नहीं किए।

बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “महात्मा गांधी का नाम लेकर ही अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए थे और अब हम लोग महात्मा गांधी से ही शिकायत करने आए हैं। आम आदमी के नाम पर यह कौन लोग दिल्ली की सत्ता में आ गए हैं जो लोगों की सेहत का चिंता नहीं कर रहे हैं।”

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल मिश्रा जल्द ही औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी