देश

कर्नाटक चुनाव: हुबली-धारवाड़ में तेज मतदान, पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे पूर्व CM जगदीश शेट्टर

कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने 223 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि पुराने मैसूरु में मेलुकोट्टा विधानसभा क्षेत्र में कर्नाटक सर्वोदय पार्टी के दर्शन पुत्तनियाह को समर्थन दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। फोटो: IANS

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। हुबली-धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में तेज मतदान हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता महेश तेंगिंकाई के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। धारवाड़ जिले में भी शुरुआती चरणों में भारी मतदान हुआ।

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टार, बेटे के संकल्प शेट्टार और प्रशांत शेट्टार के साथ वोट डाला। शेट्टार की बहुएं और पोता भी हैं साथ में।

हुबली सेंट्रल में मतदान करने के बाद एक व्यापारी आर. मुनियप्पा ने कहा, मैं आमतौर पर सुबह की सैर के लिए जाता हूं और मैंने सोचा कि मैं मतदान करूंगा और घर वापस जाऊंगा। इसलिए मतदान करने वालों में मैं सबसे पहले हूं। अब मेरे बूथ पर हल्की भीड़ है। मंगलवार रात बारिश के बाद हुबली-धारवाड़ में सुबह धूप खिली है।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने 223 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि पुराने मैसूरु में मेलुकोट्टा विधानसभा क्षेत्र में कर्नाटक सर्वोदय पार्टी के दर्शन पुत्तनियाह को समर्थन दे रही है।

इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। लगभग सभी सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाया गया है। वहीं दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रही है। हालांकि आज ये तय हो जाएगा कि किसके दावे कितने सही साबित हुए।



आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की