देश

ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बने पार्टी के नए प्रेसिडेंट

सीएम नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग पर श्रवण कुमार कहा कि, ''नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र इच्छा 2024 में भारतीय गठबंधन को मजबूत बनाना और भारत को बीजेपी से मुक्त कराना है।''

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

 

ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। पार्टी ने ललन सिंह का इस्‍तीफा मंजूर भी कर लिया है। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा, "ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है। उनके चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त समय चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है।" जेडीयू नेता के मुताबिक ललन सिंह ने नीतीश कुमार का नाम (पार्टी अध्यक्ष के लिए) प्रस्तावित किया जिसे सीएम ने इसे स्वीकार कर लिया है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि, ''नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र इच्छा 2024 में भारतीय गठबंधन को मजबूत बनाना और भारत को बीजेपी से मुक्त कराना है।''

 बता दें कि इससे पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ पहुंचे थे। जैसे ही नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। ललन सिंह ने बैठक के दौरान अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देते हुए कहा कि चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं और नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्‍तावित करता हूं। नीतीश कुमार के नाम पर तुरंत सहमति बन गई।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के 5 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', कल भारी बारिश, ओले और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • ज्ञानेश के खिलाफ जन महाभियोगः मीरा कुमार करेंगी अध्यक्षता, खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल देंगे समापन भाषण

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, पूछा- विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से मदद क्यों नहीं ले सकते?

  • ,
  • खेल: मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे और होपकिंसन को हटाया और कुलदीप यादव को चौथे टी20 में मिल सकता है मौका

  • ,
  • सिनेजीवन: रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन और बैंकॉक में पहला करवा चौथ मना रही अविका गौर