देश

महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल

पुलिस फिलहाल उस शख्स की पहचान करने में जुटी है जिसने यह धमकी ई-मेल पर भेजी। साइबर सेल भी इस मामले में शामिल हो गई है और ई-मेल के जरिए ट्रैकिंग की जा रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी 

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस-साइबर सेल ने बम और डॉग स्क्वॉड के साथ परिसर में तलाशी अभियान चलाया। 

फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह सुरक्षित होने तक जांच जारी रहेगी।

दरअसल, विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। इस ई-मेल में साफ लिखा गया था कि विधान भवन में बम रखा गया है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरा विधानसभा परिसर खाली करा दिया गया। पत्रकारों और कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया, लेकिन कुछ विधायक और जरूरी कर्मचारी अभी अंदर मौजूद हैं।

बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी तरह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। साथ ही डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया है ताकि किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री जल्दी से जल्दी मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन खोज पूरी तरह संतोषजनक न होने तक जारी रहेगी।

पुलिस फिलहाल उस शख्स की पहचान करने में जुटी है जिसने यह धमकी ई-मेल पर भेजी। साइबर सेल भी इस मामले में शामिल हो गई है और ई-मेल के जरिए ट्रैकिंग की जा रही है।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई के कोर्ट और कई अन्य इलाकों में भी बम होने की धमकी मिली थी। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और हर तरह के खतरे के लिए तैयारी कर रही हैं।

अभी विधानसभा परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा के जवान हर एंट्री पॉइंट पर तैनात हैं। लोग अंदर नहीं जा पा रहे और बाहर से ही पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो