देश में आम जनता के बाद अब खुद बीजेपी मंत्री ने भी माना है कि नोटबंदी और जीएसटी देश में आर्थिक मंदी की मुख्य वजह हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में केंद्रीय पूनी संयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी ने अपने एक बयान में कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण देश में आर्थिक मंदी आई है। सारंगी ने कहा कि मंदी की स्थिति पर जल्द ही काबू पाया जाएगा।
Published: undefined
प्रतापचंद्र सारंगी ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों से उनके नौकरी नहीं छीनी जाएगी। मंत्री ने कहा कि सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं।
इस दौरान सारंगी गाय और राम के नाम पर राजनीतिक बयान देने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि गाय और राम राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है। गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार गौशालाएं बनाने का संकल्प किया है जोकि अच्छी बात है। हम इस काम में सरकार की मदद करेंगे।
Published: undefined
इस दौरान कमलनाथ सरकार में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव भी मौजूद रहे। सारंगी के बयान से पहले लाखन यादव ने कहा कि बीजेपी ने 15 साल प्रदेश में शासन किया। मगर गाय और राम के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी सरकार ने गायों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सारंगी से कहा कि आप इसे अन्यथा न लें क्योंकि आप अलग तरह के नेता हैं। आपकी सादगी हम जैसे नेताओं के लिए मिसाल है। इसके बाद उन्हें सलाह देते हुए मंत्री ने उन्हें राम और गाय के नाम पर राजनीति न करने को कहा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined