देश

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान का ऐलान- पीओके हमारा है और हमारा ही रहेगा

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में विलय करने के लिए जो भी उचित कदम है, वह भारतीय सेना उठाए, इसके लिए भारतीय सेना को निर्देश दिए जाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर सेना प्रमुख एम.एम. नरवाने द्वारा की गई टिप्पणी का खुलकर स्वागत किया है। दीवान ने साथ ही भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में विलय करने के लिए जो भी उचित कदम है, वह भारतीय सेना उठाए, इसके लिए भारतीय सेना को निर्देश दिए जाएं।

सोशल मीडिया पर दीवान का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं, “प्रत्येक जाति और पंथ से हर कोई भारतीय सेना के साथ खड़ा है। पीओके हमेशा से ही भारत का हिस्सा रहा है.. यहां तक कि 1948 से लेकर अभी तक भी और भविष्य में भी यह भारत का ही रहेगा।”

जनरल नरवाने ने शनिवार को अपने हाल ही के साक्षात्कार में कहा था कि यदि संसद चाहे, तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद अब रविवार को अजमेर दरगाह के दीवान की ओर से यह बयान आया है।

वीडियो में दीवान कहते हैं, “यदि भारतीय सेना तैयार है तो हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं? मैं भारतीय सेना प्रमुख के बयान से अभिभूत हूं।”

उन्होंने कहा, “भारत सरकार को चाहिए कि 1994 में पास हुए प्रस्ताव पर कार्य करे, जिसमें कहा गया है कि पीओके का कश्मीर के साथ विलय कराया जाएगा।”

दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा, “मैं भारत सरकार से दरख्वास्त करता हूं कि पीओके को भारत में विलय कराने के लिए जो भी उचित कदम है, वह भारतीय सेना उठा सके इसके लिए भारतीय सेना को निर्देश दिए जाएं। ताकि इसे भारत के लोगों को अखंड कश्मीर के रूप में उपहार में दिया जा सके।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में BPSC AEDO परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • मणिपुर सरकार में तीन दिन तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सरकार का फैसला

  • ,
  • US में RSS पर प्रतिबंध की मांग, अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- स्वयंसेवक को न दिया जाए राजनयिक सम्मान

  • ,
  • दिल्ली: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से भारत ने हटाया सुरक्षा घेरा, तीन दिन बाद दिया जवाब

  • ,
  • राजीव गांधी की जयंती: 'वीरभूमि' पहुंचे सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दी श्रद्धांजलि