देश

केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी NDA, कर्नाटक में 15-20 सीटें जीतेगी कांग्रेस, सीएम सिद्धरमैया का दावा

राज्य में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी कर्नाटक में 15-20 सीटें जीतेगी।

सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, 'मैं आपकी तरह कमजोर नहीं'
सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, 'मैं आपकी तरह कमजोर नहीं' -

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को भले ही पूर्ण बहुमत न मिले, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भी केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिलेंगी।

राज्य में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी कर्नाटक में 15-20 सीटें जीतेगी।

Published: undefined

एक विशेष साक्षात्कार में ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए सिद्धरमैया ने न केवल चुनावों के बारे में टिप्पणी की, बल्कि राज्य सरकार में अपनी स्थिति के बारे में भी बात की।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद क्या उन्हें उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी, इन अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि पार्टी आलाकमान क्या फैसला करता है।

Published: undefined

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘यह सब आलाकमान के फैसले पर निर्भर करता है। यदि आलाकमान मुझे पद पर बनाये रखने का निर्णय करता है तो मैं बना रहूंगा अन्यथा आलाकमान जो तय करेगा, वैसा ही करूंगा।’’

उन्होंने यह भी दोहराया कि वह चार साल बाद चुनावी राजनीति में नहीं रहेंगे और केवल राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं की कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, BJP पर लगाया अत्याचार का आरोप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अमेरिका को दोटूक, कहा- 'दोहा में अमेरिकी अधिकारियों से बैठक का कोई प्लान नहीं'