देश

देश के 4 राज्यों में 30 स्थानों पर NIA ने की छापेमारी, आतंकवादी-गैंगस्टर संपर्क से जुड़ा है मामला

एनआईए द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

एनआईए ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि इस मामले में एनआईए द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि आतंकवाद और माफिया के इस प्रकार के नेटवर्क और उनकी मदद करने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयासों के तहत, एनआईए ने हालिया महीनों में कई लक्षित रणनीतियां अपनाई हैं जिनमें ‘‘आतंकवादी गतिविधियों से अर्जित आय’’ से प्राप्त संपत्तियों की कुर्की और जब्ती भी शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!