देश

स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 बैंक खाते सीज

करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले और धनशोधन मामले के आरोपी नीरव मोदी की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अदालत में आज उसकी पहली पेशी होगी। नीरव की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को स्विटजरलैंड सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है। स्विटजरलैंड में नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी के चार खतों को सरकार ने सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन खतों में करोड़ों रुपए सीज किये गए हैं।

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक के करीब 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी नीरव को इसी साल मार्च में लंदन से गिरफ्तार किया था और इस समय वह लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है। मोदी ने वहां की अदालत से जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। नीरव मोदी को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की अदालत में सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। इसके लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिए पेशी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अदालत में आज उसकी पहली पेशी होगी। नीरव की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है।

लंदन के रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में दिये गए अपने फैसले में, न्यायमूर्ति इंग्रिड सिमलर ने निष्कर्ष निकाला कि "मोदी के पास फरार होने के रास्ते हैं, लिहाजा यह मानने के लिए पर्याप्त आधार" हैं वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा