देश

पूर्वोत्तर के चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हम जनादेश का सम्मान करतें हैं’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिले जनादेश का सम्मान करती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के नतीजों का सम्मान करती है”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “हम अपनी पार्टी को पूर्वोत्तर में मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे और एक बार फिर लोगों का विश्वास जीतेंगे। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद करता हूं।”

3 मार्च को पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनावी नतीजे आए थे जिनमें 2 राज्यों में बीजेपी को जीत मिली थी। त्रिपुरा में बीजेपी ने लेफ्ट को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में 2 सीटें लेकर भी बीजेपी का गठबंधन की सरकार बनाना लगभग तय है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'नेहा बोरा कहां हैं, अभी तक पता नहीं, आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरों की थी, लेकिन वहां नहीं मिलीं'

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है

  • ,
  • खड़गे ने परिसीमन विधेयक पर पीएम को फिर लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग, कहा- जबरन पास कराने की कोशिश न करें

  • ,
  • दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

  • ,
  • 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी